Move to Jagran APP

लुधियाना में लिव-इन पार्टनर निकला हैवान, महिला की 14 साल की बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार

संगरूर के हरिपुर मोहल्ला की रहने वाली 36 वर्षीय महिला ने बताया कि वह पिछले चार साल से मनप्रीत सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। कुछ ही समय बाद मनप्रीत उसे परेशान करने लग गया। उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ भी गलत हरकतें करने लगा।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 18 Apr 2021 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 18 Apr 2021 12:59 PM (IST)
लुधियाना में लिव-इन पार्टनर निकला हैवान, महिला की 14 साल की बेटी को बनाता रहा हवस का शिकार
आरोपित डेहलों के गांव कैंड का मनप्रीत सिंह (26) है।

लुधियाना, जेएनएन। यहां एक महिला का लिव-इन पार्टनर ही उसका सबसे बड़ा दुश्मन निकला। उसने रिश्ते का फायदा उठाकर महिला की 14 साल की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। डेहलों के गांव कैंड के युवक ने अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की 14 वर्षीय बेटी को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत पर थाना डेहलों पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके पूछताछ शुरू की है। उसे सोमवार अदालत में पेश किया जाएगा।

loksabha election banner

एसआइ जतिंदर कौर ने बताया कि आरोपित गांव कैंड का मनप्रीत सिंह  (26) है। पुलिस ने संगरूर के हरिपुर मोहल्ला की रहने वाली 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में महिला ने बताया कि साल 2000 में उसकी शादी संगरूर के मोहल्ला हरिपुर के व्यक्ति के साथ हुई थी। पति के साथ अनबन रहने के कारण पिछले चार साल से वह अलग रह रही है। इसी बीच उसकी मनप्रीत सिंह के साथ जान-पहचान हो गई। उसके साथ वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। कुछ ही समय बाद मनप्रीत उसे परेशान करने लग गया। उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ भी गलत हरकतें करने लगा।

दुष्कर्म के बाद दी धमकी-किसी को कुछ बताया तो अंजाम बुरा होगा

कुछ दिन पहले उसकी बेटी ने उसे बताया कि 18 मार्च से 28 मार्च के बीच मनप्रीत ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार जबरदस्ती की है। उसने उसे किसी को कुछ बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। बच्ची के बताने के बाद जब उसने मनप्रीत से इसके बारे में बात की तो उसने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की शिकायत दी। जतिंदर कौर ने बताया कि बच्ची दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले किसान की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में सीमा से सटे आठ गांवों में छापामारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.