Move to Jagran APP

नियम तोड़ विवाह समारोह में 40 मेहमानों को बुलाना पड़ा महंगा, लुधियाना में दुल्हन का पिता गिरफ्तार

लुधियाना के गांव बैंकड़ डोगरां के कुलदीप सिंह की बेटी के विवाह समारोह में 20 के बजाय कहीं ज्यादा लोग शामिल थे। पुलिस ने दबिश देकर चेक किया तो बात सही निकली। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 25 Apr 2021 01:45 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 01:45 PM (IST)
नियम तोड़ विवाह समारोह में 40 मेहमानों को बुलाना पड़ा महंगा, लुधियाना में दुल्हन का पिता गिरफ्तार
लुधियाना में लोग विवाह समारोह में 20 मेहमान बुलाने के नियम का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

लुधियाना, जेएनएन। कोरोना महामारी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने विवाह समारोह में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने पर पाबंदी लगा रखी है। इसके बावजूद लाेग इसका उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। शनिवार को थाना लाडोवाल पुलिस ने ऐसे ही एक शादी समारोह में पहुंच कर कार्रवाई की। उस कार्यक्रम में 35-40 लोग जमा थे। इन्हें उनके घर भेजा गया। मौके पर दुल्हन के पिता को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

loksabha election banner

एएसआइ राजकुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान गांव बौंकड़ डोगरां निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुलदीप सिंह की बेटी नवनीत कौर की शादी है। इसके लिए लुधियाना से बारात आई है। विवाह कार्यक्रम में 20 के बजाय उससे कहीं ज्यादा लोग शामिल हैं। इस पर पुलिस ने दबिश देकर चेक किया तो बात सही निकली। इसके बाद पुलिस ने दुल्हन के पिता को गिरफ्तार कर लिया।

जागो में बुला लिए 60 मेहमान, दुल्हन के पिता पर केस दर्ज

लुधियाना। बेटी की शादी से पहले आयोजित जागो कार्यक्रम में 60 से ज्यादा लोगों को बुलाने के आरोप में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दुल्हन के पिता पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ अवतार सिंह ने कहा कि जम्मू कालोनी की गली नंबर 4 निवासी विनोद शर्मा पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम शनिवार शाम आत्मपार्क स्थित डब्बू चिकन के पास मौजूद थी। उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि विनोद शर्मा की बेटी की सोमवार को शादी है। शनिवार उनके घर में जागो कार्यक्रम किया गया है। उसमें निधारित 20 से ज्यादा मेहमान आए हुए हैं। अवतार सिंह ने कहा कि बेटी की शादी के कारण पुलिस ने विनोद को फिलहाल गिरफ्तार नहीं किया है। शादी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Sugandha Mishra's Wedding: कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा जालंधर मेंं कल लेंगी संकेत के साथ फेरे, नववारी साड़ी पहनकर होंगी घर से विदा

यह भी पढ़ें - Ludhiana Lockdown News : लुधियाना आज रहेगा बंद... घर से बाहर न निकलें, सिर्फ मेडिकल की दुकानें खुलेंगी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.