Smuggling In Ludhiana: लुधियाना में नशा तस्करी करते चार लोग चढ़े पुलिस के हत्थे
Smuggling In Ludhiana शहर में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया।
लुधियाना, जेएनएन। नशा तस्करों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के अंर्तगत बीते चौबीस घंटों के दौरान पुलिस ने विभिन्न जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से गांजा, नशीली दवाएं तथा अवैध शराब बरामद की। आरोपितों के खिलाफ चार केस दर्ज करके पुलिस की टीमें छानबीन कर रही हैं। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरानी जेल के पीछे दबिश देकर एक व्यक्ति को चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ जगतार सिंह ने बताया कि उसकी पहचान ढंडारी कलां की विसाखा कालोनी निवासी अमित कुमार के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें-लुधियाना में नवविवाहित जोड़े को सुरक्षा देने में पुलिस को छूटे पसीने, High Profile परिवार से जुड़ा है मामला
इस बीच थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने ही चिल्ड्रन पार्क के पास दबिश देकर एक व्यक्ति को 825 नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ राजवंत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान शिव पुरी के न्यू विष्णु पुरी निवासी कमलजीत सिंह सिंह के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें-J&K की मुस्लिम युवती ने Sikh युवक से रचाई शादी, मायके वालाें ने पंजाब आकर घर से उठाया; जानें पूरा मामला
वहीं थाना सदर पुलिस ने गांव थ्रीके रोड पर स्थित एक प्लाट पर दबिश देकर एक व्यक्ति को 29 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ प्रितपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान थ्रीके गांव स्थित रांची कालोनी निवासी राहुल पलटा के रूप में हुई। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गश्त के दौरान शंकर कालोनी इलाके में एक व्यक्ति को 40 नशीली गाेलियों के साथ गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर गोल्डी विर्दी ने बताया कि उसकी पहचान राहों रोड की जैन कालोनी निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मामलाें की जांच जारी है।