Move to Jagran APP

लुधियाना में सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर Night Curfew में खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने रेड कर सात दबोचे

लुधियाना में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन ने कोरोना पर नियंत्रण करने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया है लेकिन लोग नाइट कर्फ्यू का पालन नहीं कर रहे है और देर रात तक दुकानें खोल रहे है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 12:25 PM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 12:25 PM (IST)
लुधियाना में सरकारी आदेशों का उल्लंघन कर Night Curfew में खोल रखी थी दुकानें, पुलिस ने रेड कर सात दबोचे
प्रशासन ने कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए नाइट कर्फ्यू लगाया है।

लुधियाना, जेएनएन। पंजाब सरकार के आदेश को नजरअंदाज करके देर रात दुकानें खाेलने पर पुलिस ने सात केस दर्ज करके सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन अन्य लोगों की तलाश पुलिस कर रही है। थाना डिवीजन नंबर दो पुलिस ने जनकपुरी मार्केट में आइसक्रीम बेच रहे जनकपुरी की गली नंबर 12 निवासी शकल देव को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में इस्लाम गंज स्थित मगरूब ढाबा के मालिक मरगूब आलम को गिरफ्तार किया। तीसरे मामले में प्रेम नगर मार्केट में ढाबा चला रहे इस्लाम गंज निवासी पुती लाल को गिरफ्तार किया। थाना हैबोवाल पुलिस ने चंद्र नगर पुली के पास सब्जी बेच रहे चार लोगाें को गिरफ्तार किया।

loksabha election banner

एएसआइ हरमेश लाल ने बताया कि आरोपित की पहचान चंद्र नगर निवासी अवतार सिंह, प्रीतम नगर निवासी वरिंदर कुमार, हरगोबिंद नगर निवासी जवाहर व वरिंदर शाह के रूप में हुई। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने बस्ती जोधेवाल में जनता ढाबा के मालिक पर केस दर्ज किया है। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने जालंधर बाइपास स्थित परम वाइन शराब के ठेके पर काम करने वाले दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया। थाना डिवीजन नंबर 2 पुलिस ने गणेश नगर मार्केट कपूर करियाना स्टोर के मालिक जनकपुरी की गली नंबर 10 निवासी विशाल कपूर के खिलाफ केस दर्ज किया।

हमला कर 10 हजार लूटे, शराब भी पिलाई

लुधियाना। पार्टी में गए दो दोस्तों पर चार लोगों ने हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद न केवल उनकी जेब से 10 हजार की नकदी उड़ा ली। बल्कि उन्हें जबरदस्ती शराब पिला कर जान से मारने की धमकियां दी गईं। थाना पांच पुलिस ने ताजपुर रोड निवासी रमन राजपूत, बिल्ला, दीप तथा दमन कालरा के खिलाफ केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

एएसआइ बलवंत सिंह ने बताया कि आदर्श नगर के अक्षय बस्सी ने बताया कि 9 अप्रैल की रात 11 बजे उसका दोस्त रोहित वर्मा उसे बस स्टैंड स्थित पीएन होटल में चल रही पार्टी में ले गया। उनके साथ हर्ष वर्मा नाम का युवक भी था। जहां रूम नंबर 105 में उक्त आरोपित पहले से मौजूद थे। उन लोगों ने कमरे की कुंडी बंद करके उस पर व रोहित पर हमला कर दिया। उन्होंने अक्षय की जेब में पड़ी 10 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। दोनों को जबरदस्ती शराब पिला दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.