लुधियाना में China Dor की बिक्री धड़ल्ले से जारी, 40 गट्टू के साथ पांच लाेग गिरफ्तार
शहर मेम चाइना डाेर की बिक्री बेखाैफ जारी है। सराभा नगर में किराने की दुकान चलाने वाले दो लोग चोरी-छिपे चाइना डोर बेच रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 बंडल चाइना डोर बरामद हुई।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत लोहड़ी के दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। इस दौरान पुलिस ने चार जगहों पर कार्रवाई करते हुएपांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 40 गट्टू ड्रैगन डोर बरामद की गई।
सराभा नगर में किराने की दुकान चलाने वाले दो लोग चोरी-छिपे चाइना डोर बेच रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 बंडल चाइना डोर बरामद हुई। एएसआइ बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान दुर्गा माता मंदिर के समीप रहने वाले हरप्रीत सिंह तथा दुगरी की रांची कॉलोनी निवासी दुपेश कुमार के रूप में हुई। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जनता कॉलोनी इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को 5 गट्टू डोर के साथ गिरफ्तार किया बताओ।
एएसआइ विजय कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान जनता कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई। थाना डिवीजन नंबर तीन पुलिस ने शिवाजी नगर इलाके में दबिश देकर एक व्यक्ति को 6 गट्टू डोर के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ गुरमीत सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्ष्मी नगर निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई।
थाना डिवीजन नंबर पांच पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिड्ढा चौक में दबिश देकर एक व्यक्ति को दो गट्टू चाइना डोर के साथ गिरफ्तार किया। एएसआइ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान न्यू मॉडल टाउन निवासी मानव के रूप में हुई।