Move to Jagran APP

Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण में खुले दिल से सहयोग कर रहे लुधियानावासी, विहिप ने जताई खुशी

Ayodhya Ram Mandir Donation लुधियाना में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लुधियाना विभाग के सह मंत्री पाली सहिजपाल ने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर के लोगों में बहुत उत्साह है। रोजाना सैकड़ों लोगों के फोन सहयोग देने के लिए आ रहे हैं।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 10:58 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 10:58 AM (IST)
Ayodhya Ram Mandir Donation: राम मंदिर निर्माण में खुले दिल से सहयोग कर रहे लुधियानावासी, विहिप ने जताई खुशी
लुधियाना में राम मंदिर निर्माण के लिए दान लगातार जारी है।

लुधियाना, जेएनएन। Ayodhya Ram Mandir Donation: श्री राम जन्म भूमि अयोध्या जी में मंदिर निर्माण के धन संग्रह अभियान को लुधियाना के राम भक्त खुले दिल से सहयोग दे रहे हैं। यह कहना है विश्व हिंदू परिषद (विहिप) लुधियाना विभाग के सह मंत्री पाली सहिजपाल का। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहर के लोगों में बहुत उत्साह है। रोजाना सैकड़ों लोगों के फोन सहयोग देने के लिए आ रहे हैं।

loksabha election banner

घर-घर जा रहीं विहिप की टोलियां, प्रभात फेरियों और जनजागरण रैलियां भी जारी

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रहण करने विहिप की टोलियां घर-घर, द्वार-द्वार जा रही हैं। शहर में प्रभात फेरियों और जनजागरण रैलियों का भी लगातार आयोजन चल रहा है। सहज पाल ने बताया यह मन्दिर विश्व का सबसे अदभुत मंदिर बनेगा जिसमें हमारी प्राचीन संस्कृति के दर्शन होंगे विदेशो से भी लोग इस मन्दिर के दर्शन करने आया करेगे हर राम भगत मन्दिर के दर्शन के लिए बहुत उत्साहित है।

पंजाब में अब तक नौ करोड़ से ज्यादा एकत्रित

बता दें कि पंजाब में विहिप की टोलियों ने अब तक 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि एकत्र कर ली है। इसे मंदिर ट्रस्ट को भेज दिया गया है। विहिप की टोलियां जालंधर, लुधियाना समेत पंजाब के सभी जिलों में घर-घर से जाकर धन संग्रहण कर रही हैं। इसके लिए बाकायदा आफिस तक खोला गया है। विहिप को दान की राशि में 10 गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। सहिजपाल ने कहा कि आगामी दिनों में धन संग्रहण कार्यक्रम और गति पकड़ेगा। धन संग्रहण कार्यक्रम के पंजाब प्रदेश संयोजक राम गोपाल ने कहा कि टोलियों ने धन संग्रह शुरू कर दिया है। पंजाब का श्रीराम मंदिर निर्माण में बड़ा सहयोग होगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.