लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, पिता की हालत गंभीर
तेज रफ्तार कार ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास बाइर को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी पहचान गांव बिलगा के लवलीन कुमार व उसके पिता बलराम कुमार के रूप में हुई है।
लुधियाना, जेएनएन। वीरवार शाम जालंधर से लुधियाना काम के सिलसिले में बाइक पर सवार होकर आ रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार कार ने लाडोवाल टोल प्लाजा के पास टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान जालंधर के गांव बिलगा के लवलीन कुमार व उसके पिता बलराम कुमार के रूप में हुई है। पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की शिकायत थाना लाडोवाल को पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर अज्ञात कार चालक पर मामला दर्ज कर लिया है।
शादी की नीयत के चलते काम से लौट रही युवती को किया अगवा,मामला दर्ज
जालंधर। मोती नगर के इलाके में काम कर घर लौट रही एक युवती को उसी के इलाके के युवक ने शादी की नीयत से अगवा कर लिया। पिता ने मामले की शिकायत थाना मोती नगर की पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवेचना अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि महिंदर कॉलोनी के रहने वाले पिता ने बताया कि आरोपित युवक उनके ही इलाके में रहने वाला मुकेश गुप्ता है। वह काफी समय से उनकी बेटी को शादी के लिए तंग कर रहा था। उसने बुधवार शाम उनकी बेटी को काम से लौटते समय रास्ते से अगवा कर लिया। पुलिस ने आरोपित मुकेश गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
फिल्मी गानो से प्रभावित होकर यूपी से लाया पिस्टल, पुलिस ने धारा
जालंधर। आजकल के फिल्मी गानों ने देश की युवा पीढ़ी को अपने रंग में रंग लिया है। गानों को देख व सुनकर युवाओं ने अपना रंग-ढंग ही बदल लिया है। गांधी नगर का रहने वाला 17 वर्षीया दमन मंगू फिल्मी गानों से प्रभावित होकर यूपी से एक .32 बोर की पिस्टल ले आया। उसे क्राइम ब्रांच की टीम ने गांधी नगर स्तिथ शिव मंदिर के पास नाके के दौरान दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल बरामद कर थाना डिवीजन 4 में मामला दर्ज किया एएसआई रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह कुछ समय पहले टैटू बनाने का काम करता था। करीब 1 महीने पहले ही वह यूपी से पिस्टल लेकर के आया था। उसे जेल में भेज दिया गया है।