Protest In Ludhiana: एडिशनल कमिश्नर के खिलाफ भड़के नगर निगम मुलाजिम, तीन घंटे काम रखा ठप
Protest In Ludhiana एडिशनल कमिश्नर निगम कर्मियों पर पे कमीशन के पक्ष में ऑप्शन भरने का दबाव डाल रहे है। जबकि कर्मचारी पे कमीशन के पक्ष में ऑप्शन भरने को तैयार नहीं हैं। वीरवार को कर्मचारियों ने चारों जोनों में प्रदर्शन किया।
जासं, लुधियाना। Protest In Ludhiana: निगम मुलाजिमों ने वीरवार को चारों जोनों में एडिशनल कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मेयर बलकार संधू व कमिश्नर को चेतावनी दी है कि अगर एडिशनल कमिश्नर ने फिर भी दबाव बनाया तो कर्मचारी पक्के तौर पर हड़ताल कर लेंगे। कर्मचारियों ने बुधवार को मेयर व कमिश्नर को मांगपत्र भी दिया था।
लुधियाना के एडिशनल कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन करते नगर निगम मुलाजिम। (जागरण)
पंजाब में पे कमीशन का विरोध जारी
एडिशनल कमिश्नर निगम कर्मियों पर पे कमीशन के पक्ष में ऑप्शन भरने का दबाव डाल रहे है। जबकि कर्मचारी पे कमीशन के पक्ष में ऑप्शन भरने को तैयार नहीं हैं। वीरवार को कर्मचारियों ने चारों जोनों में प्रदर्शन किया और साफ कह दिया कि जब तक पंजाब में पे कमीशन का विरोध जारी रहता है तब तक सहमति नहीं देंगे। पंजाब सरकार ने अफसरों को आदेश दिए हैं कि वह अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों से इस पर सहमति दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं जबकि कर्मचारी इसके लिए तैयार नहीं है।
यह भी पढ़ें-मेरठ की टाम ब्वाय से तीन लड़कियों ने की पंजाब में ठगी, लिंग परिवर्तन कर करना चाहती थी युवती से शादी
किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं की जाएगी अफसरों की जबरदस्ती
म्यूनिसिपल कर्मचारी संघर्ष कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता ने बताया कि अफसरों की जबरदस्ती किसी भी कीमत पर नहीं चलने दी जाएगी। चारों जोनों में विरोध दर्ज करने के लिए प्रदर्शन किया और तीन घंटे कामकाज बंद रखा। इस दाैरान काम करवाने आए लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
यह भी पढ़ें-Instagram पर दोस्ती कर इंग्लैंड से भेजा 'ठगी का गिफ्ट', जानें कैसे शिकार बनी लुधियाना की महिला