Move to Jagran APP

लुधियाना की महिला का शव कठुआ में दफनाया, कब्र खोदकर पोस्टमार्टम करवाने पर बड़ा खुलासा

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के थाना बिलावर के गांव माडली निवासी मोहम्मद फारूक मोहम्मद शफीक तथा मोहम्मद जाकुर के रूप में हुई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कठुआ रवाना हो गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 01:15 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 01:15 PM (IST)
लुधियाना की महिला का शव कठुआ में दफनाया, कब्र खोदकर पोस्टमार्टम करवाने पर बड़ा खुलासा
लुधियाना में पति पर भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। (सांकेतिक फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। डेहलों के गांव पद्दी में घरेलू कलह में पति ने अपने भाइयों की मदद से पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। विवाहित के शव को वे लोग जम्मू-कश्मीर स्थित अपने गांव ले गए। वहां किसी को कुछ बताए बगैर उन्होंने शव दफना दिया। जब महिला के स्वजनों काे इस बात का पता चला तो उन्होंने शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट ने विवाहिता की हत्या की पुष्टि कर दी। अब थाना डेहलों पुलिस ने मृतका के पति व उसके भाइयों पर हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने के आरोप में केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

prime article banner

एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपितों की पहचान कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के थाना बिलावर के गांव माडली निवासी मोहम्मद फारूक, मोहम्मद शफीक तथा मोहम्मद जाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने जगराओं के दशमेश नगर के कादिर हुस्सैन की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में कादिर ने बताया कि उसकी साली शानू (20) पुत्री अब्दल सत्तार की शादी 2 साल पहले मोहम्मद शफीक के साथ हुई थी। शफीक का एक भाई मोहम्मद फारूक डेहलों के गांव पद्दी में 20 साल से रह रहा है। करीब दो महीने पहले शफीक और शानू उनके पास रगांव पद्दी में आ गए। जहां 20 दिन पहले शानू ने एक बेटे को जन्म दिया।

10 नवंबर को फारूक का फोन आया। उसने बताया कि शानू की मौत हो गई है। वो लोग उसे दफन करने के लिए अपने पुश्तैनी गांव जा रहे हैं। वहां पहुंचने पर पता चला कि 13 नवंबर दिन शुक्रवार को उन लोगों शानू के शव को गांव माडली में दफना दिया। उसके फोटो देख कर उन्हें शक हुआ कि शानू की हत्या की गई है। इस पर स्थानीय थाना बिलावर पुलिस तथा ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शनिवार को कब्र खोद कर शव बाहर निकाला गया। डाक्टरों के बोर्ड ने उसका पोस्टमार्टम किया। जिसकी रिपोर्ट साफ हो गया कि उसकी हत्या की गई है।

आरोपित पति और भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कठुआ रवाना

सुखदेव सिंह ने कहा कि हत्या क्योंकि गांव पद्दी में हुई थी, इस लिए जम्मू कश्मीर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। वहां से लौट कर पीड़ित परिवार ने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। एक टीम को उनकी गिरफ्तारी के लिए कठुआ भेजा गया है। हत्या किन हालातों में की गई और शव को कौन से वाहन में डाल कर कठुआ ले जाया गया, इसके बारे में आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.