लुधियाना-चंडीगढ़ 6 मार्गीय सड़क अधूरा, लगा दिए टोल प्लाजा के साईन बोर्ड
लुधियाना चंडीगढ़ 6 मार्गीय सडक अधूरा होने के बावजूद गांव घुलाल के नजदीक टोल प्लाजा के साइन बोर्ड नेशनल हाईवे अथॉरटी द्वारा लगा दिए गए है। प्राजेक्ट अधूरा होने के बावजूद भी यहां टोल प्लाजा के साईन बोर्ड लगने शुरू हो गए है। लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर 2 जगह टोल बैरियर बन रहे है जिनमे से एक गांव घुलाल और खरड गांव खानपुर के नजदीक बन रहा है।
संवाद सहयोगी, समराला
लुधियाना-चंडीगढ़ 6 मार्गीय सड़क अधूरा होने के बावजूद गांव घुलाल के नजदीक नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने टोल प्लाजा के साइन बोर्ड लगा दिए हैं। प्रोजेक्ट अधूरा होने के बावजूद यहां टोल प्लाजा के साईन बोर्ड लगने शुरू हो गए हैं।
उल्लेखनीय है कि लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर 2 जगह टोल बैरियर बन रहे है, जिनमे से एक गांव घुलाल और खरड़ गांव खानपुर के नजदीक बन रहा है। इस जगह पर टोल प्लाजा के शैड और केबिनो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। लुधियाना से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से लुधियाना जाने के लिए वाहन चालकों को 2 जगह अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी और सफर भी मंहगा हो जाएगा। इस बात का खुलासा दैनिक जागरण ने करीब 6 महीने पहले ही कर दिया था कि जल्द ही इस सड़क पर वाहन चालकों को 2 जगह टोल टैक्स देकर अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ेगा। इससे पहले भी दोराहा-रोपड़ रोड पर वाहनों के लिए गांव कुब्बे के नजदीक वाहन चालकों को टोल टैक्स देकर दोराहा और श्री गुरुद्वारा कटाणा साहिब के दर्शनों के लिए जाना पड़ता है। लुधियाना चंडीगढ़ रोड पर तेजी से हो रहे टोल प्लाजा के निर्माण को लेकर शिवसेना पंजाब के यूथ प्रधान रमन वडेरा ने रोष जताते हुए कहा है कि अब लुधियाना-चंडीगढ़ जाने के लिए 2 जगह टोल टेक्स देना पडे़गा जो निंदनीय है। उन्होंने लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर को एक पत्र लिख कर मांग की है कि बन रहे टोल प्लाजा को बंद कराया जाए।
इस संबंध मे 6 मार्गीय सड़क के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण लाल सचदेवा ने बताया कि जब तक 6 मार्गीय सड़क का प्राजेक्ट और खरड़ का फ्लाई ओवर पूरा नहीं हो जाता, उस दिन तक वाहनों को टोल टैक्स नहीं लगेगा और ना ही टोल बैरियर शुरू होगें।