लुधियाना में महिला व दो नाबालिग लड़कियां घर से हुईं गायब, स्वजनों को अपहरण की आशंका
लुधियाना में एक महिला और दो नाबालिग लापता हो गईं। पुलिस ने परिवार वालों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। परिवार वालों को शक है कि किसी ने उन्हें अगवा कर लिया है।
लुधियाना, जेएनएन। शहर में एक महिला और दो नाबालिग लापता हो गईं। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने एक महिला के अगवा होने के मामले में अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छह जनवरी को काम पर गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसे शक है कि किसी ने उसे अगवा कर लिया है।
दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर युवक एक नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया। परिवार के बयान पर थाना माडल टाउन की पुलिस ने जम्मू कालोनी निवासी मोहम्मद ओसामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित उसकी 17 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया है।
तीसरे मामले में भी शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले एक युवक के खिलाफ थाना सात की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपित का नाम गांव मंडीरा जिला फतेहपुर निवासी राहुल कुमार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12 जनवरी को घर से बगैर बताए कहीं चली गई थी। पता चला है किआरोपित उसे अगवा कर कहीं ले गया है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें