मीट मार्केट इलाके के दो गुटों में खूनी झड़प, 5 जख्मी
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर में नाजायज शराब की बिक्री के लिए कुख्यात मीट मार्केट इलाके में शनिवार श
जागरण संवाददाता, खन्ना : शहर में नाजायज शराब की बिक्री के लिए कुख्यात मीट मार्केट इलाके में शनिवार शाम को दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। झड़प में तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर एक युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पटियाला के रा¨जदरा अस्पताल में रेफर किया गया है। अस्पताल में दोनों पक्षों के लोगों में फिर झगड़ा हो गया। इसमें एक लड़की घायल हो गई।
खन्ना सिविल अस्पताल में भर्ती एक पक्ष की मीतो (65) निवासी बाजीगर बस्ती ने बताया कि परिवार में शादी समारोह में शामिल होने रिश्तेदार आए थे। मोहल्ले के कुछ लोगों ने उनके रिश्तेदारों के साथ गाली गलौज कर दिया। घायल मीतो आरोप लगाया कि जब दूसरे पक्ष के लोगों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसके सिर पर ईंट से वार कर दिया। यह देख उसके भतीजे विक्की ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्होंने उस के हाथ पर लोहे की चीज से हमला कर दिया। परिजनों ने दोनों को खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
वहीं सिविल अस्पताल में ही दाखिल दूसरे पक्ष के ऋषि (34) और उसकी बहन पुष्पा ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि मीतो ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां ऋषि की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटियाला के रा¨जदरा अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जब पुष्पा की लड़की रिपिका अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंची, तो मीतो के पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। रिपिका भी सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती है। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचे एएसआइ अवतार अली और एएसआइ सुख¨वदर ¨सह ने दोनों पक्षों के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।