सड़क हादसे में दो घायल, एक गंभीर
जागरण संवाददाता, खन्ना : जीटी रोड पर एक सड़क दुर्घटना मे तीन लोग घायल हो गए है। आसपास के लोग घायलों क
जागरण संवाददाता, खन्ना : जीटी रोड पर एक सड़क दुर्घटना मे तीन लोग घायल हो गए है। आसपास के लोग घायलों को खन्ना के सिविल अस्पताल लेकर गए। एक व्यक्ति की हालत को गंभीर देखते हुए उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोमनाथ निवासी सानीपुर (सर¨हद) और विक्रम ¨सह निवासी सलाणी बाइक से कोहाड़ा से अपने घर जा रहे थे, जैसे ही वह जीटी रोड स्थित बीकानेर स्वीट्स के सामने पुल पर पहुंचे तो जसवीर ¨सह (48) निवासी कैलाश नगर जालंधर पैदल पुल पार कर रहा था। तभी सोमनाथ बाइक से नियंत्रण खो बैठा और उन्होंने जसवीर को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों ही सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों को सिविल अस्पताल ले गए। जहां सोमनाथ के सिर पर आई गंभीर चोट को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे चंडीगढ़ के पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।