गुलजार ग्रुप में तीज की रौनक, खूब नाची मुटियारें
सावन के माह में पंजाब के सभ्याचार का अहसास दिलाता तीज का पर्व गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा व प्यार से मनाया गया। पंजाबी सभ्याचार में रंगे इस समारोह में लड़कियों के मेहंदी बाल सजाने रंगोली बनाने व खूबसूरत हाथ पांव सजाने के मुकाबले कराए गए। इसके साथ ही लड़कियों के संपूर्ण पहनावे के मुकाबले भी कराए गए।
जागरण संवाददाता, खन्ना : सावन के माह में पंजाब के सभ्याचार का अहसास दिलाता तीज का पर्व गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स के विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा व प्यार से मनाया गया। पंजाबी सभ्याचार में रंगे इस समारोह में लड़कियों के मेहंदी, बाल सजाने, रंगोली बनाने व खूबसूरत हाथ पांव सजाने के मुकाबले कराए गए। इसके साथ ही लड़कियों के संपूर्ण पहनावे के मुकाबले भी कराए गए। छात्राओं ने झूला झूलकर इस दिन को बेहद खूबसूरत माहौल में रंग दिया। इसके अलावा कैंपस में खीर व मालपूए बनाकर बांटे गए।
गुलजार ग्रुप के चेयरमैन गुरचरण सिंह ने विद्यार्थियों के साथ अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि मानसून से ऋतु से जुड़ा पंजाब का यह पर्व तीज भले ही आज की व्यस्तता भरी जिदगी में अलोप हो रहा है, परंतु हमें अपने अमीर विरसे से जुड़ कर रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जो कौम अपनी विरासत व कुर्बानियों को भूल जाती है, उसका नाम भी इतिहास से अलोप हो जाता है।
डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव गुरकीरत सिंह ने सभी को पंजाबी सभ्याचार को संभालने का संदेश देते हुए कहा कि यह हमारा फर्ज है कि हम अपने अमीर सभ्याचार को दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाएं। इस अवसर पर छात्राओं ने तीज पर्व से जुड़ी खूबसूरत पेशकारियां भी पेश कीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया।