शिव सैनिकों ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला
शिव सेना पंजाब की ओर से होशियारपुर में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की निंदा की गई।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 10:02 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 10:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना : शिव सेना पंजाब की ओर से होशियारपुर में बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की निंदा की गई और उसकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान पंजाब सरकार, राहुल गांधी व प्रियंका वाड्रा का पुतला भी फूंका गया। शिव सैनिकों ने कहा कि कांग्रेस नेता दूसरे राज्यों में दुष्कर्म होने पर वहां हंगामा करते हैं और यहां चुप हैं।
शिवसेना नेताओं ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस बच्ची के परिवार की आर्थिक मदद की जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचारक कश्मीर गिरी, प्रदेश उपप्रधान अवतार मोर्या, सचिव ललित शर्मा, जिला चेयरमैन संजीव चौधरी, साबर गिल, राजा गिरि, मोनू गिरि भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें