लिखारी सभा ने किया किसान आंदोलन का समर्थन
पंजाबी लिखारी सभा पायल की बैठक सुक्खा शाहपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान आंदोलन के दौरान मारे जाने वाले किसानों की आत्मिक शौंति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : पंजाबी लिखारी सभा पायल की बैठक सुक्खा शाहपुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें किसान आंदोलन के दौरान मारे जाने वाले किसानों की आत्मिक शौंति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। केंद्र सरकार की नीतियों और किसानों के प्रति अड़ियल रवैये की निंदा भी की गई। सरपरस्त पाला राजेवालिया ने कहा कि किसान और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वे हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। मास्टर बलजीत सिंह रौणी ने कानूनों के बारे में बताया।
कुक्कू घलोटी ने किसान-मजदूर आंदोलन पर गीत पेश किया। हरप्रीत सिहोड़ा ने भी गीत से समां बांधा। इस अवसर पर पप्पू बलवीर, बलजीत रौणी, संतोख सिंह पतंगा, जगदेव मकसूदड़ा, आतिश पायलवी, शमीम पायलवी, नरिदर मनकू, बंत घुडाणी, रणधीर सिंह गिल, नंबरदार बेअंत सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की भी योजना बनाई गई।