लायंस क्लब खन्ना ग्रेटर ने किया पौधारोपण
लायंस क्लब खन्ना ग्रेटर की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। लोगों को भी पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा करने को प्रेरित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 06:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, खन्ना : लायंस क्लब खन्ना ग्रेटर की तरफ से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण किया गया। लोगों को भी पौधारोपण कर पर्यावरण सुरक्षा करने को प्रेरित किया गया। प्रधान धरमिदर सिंह रूपराय ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर ने साबित कर दिया कि आक्सीजन हमारे शरीर के लिए कितनी जरूरी है। क्लब के सदस्यों ने एएस कालेज फार वुमेन के मैदान में 20 पौधे लगाए। इस अवसर पर सचिव हरविदर कुमार शंटू, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, प्रोजेक्ट अधिकारी एडवोकट अमित वर्मा, पीआरओ मनजीत सौंद, आरएस धामी, सुदेश चम, नीरज गुप्ता, राजेश अनेजा, हितेश चांदी भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें