Move to Jagran APP

25 को पंजाब बंद को लेकर संगठनों ने की बैठक

खेती बिल के खिलाफ 25 सितंबर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन आढ़ती मजदूर मुनीम ट्रांसपोर्टरों के संगठनों की संयुक्त बैठक मार्केट कमेटी दफ्तर खन्ना में हुई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 04:25 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 05:10 AM (IST)
25 को पंजाब बंद को लेकर संगठनों ने की बैठक
25 को पंजाब बंद को लेकर संगठनों ने की बैठक

जागरण संवाददाता, खन्ना : खेती बिल के खिलाफ 25 सितंबर के पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन, आढ़ती, मजदूर, मुनीम, ट्रांसपोर्टरों के संगठनों की संयुक्त बैठक मार्केट कमेटी दफ्तर खन्ना में हुई। इसमें सर्वसम्मति से 25 सितंबर को मुकम्मल तौर पर पंजाब बंद रखने के फैसले का समर्थन किया गया।

loksabha election banner

जिला प्रधान भारतीय किसान यूनियन हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कृषि पेशा देश की आर्थिकता की धूरी है। इसके बिना सबकुछ तहस-नहस हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि देश की भलाई के लिए कृषि बिल को तुरंत रद किया जाए।

इस मौके भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के प्रदेश उप प्रधान यशवंत सिंह बीजा, राजिदर सिंह कोट पनेच, अशोक विज प्रधान करियाना मर्चेंट्स एसोसिएशन खन्ना, सुखदर्शन सिंह प्रधान मुनीम यूनियन, क्लाथ मर्चेंट्स एसोसिएशन प्रधान शूरवीर सिंह सेठी, गुरजीत सिंह नागरा, बलवंत सिंह राजेवाल, करनैल सिंह, रिक्की अजनौद, कमलजीत सिंह बावा फैजगढ़, हरमेश बत्ता, इश्वर प्रकाश, अशोक कुमार शर्मा, प्रकट सिंह कोट पनेच, गुरलाल, प्रवीण कुमार, जोगिन्दर पाल, तेजिदर सिंह इकोलाहा, हरविदर आलमगीर, प्रकाश कुमार, जगतार सिंह कुलार, सुखिवंदर सिंह रुपालों, नवीन कुमार, प्रेम सिंह भौरला मौजूद थे।

नशे में पावरकॉम के मुलाजिमों के साथ की बदसलूकी जासं, लुधियाना : कूमकलां स्थित गांव चौंता इलाके में शराब के नशे में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे के साथ मिलकर पावरकॉम मुलाजिमों के साथ बदसलूकी की। मुलाजिमों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

थाना कूमकलां पुलिस के मौके पर पहुचने से पहले आरोपित अपने परिवार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मुलाजिम तजिदरपाल सिंह की शिकायत पर गांव चौंता के पावर कॉलोनी निवासी गुरविदर सिंह, उसकी पत्नी व बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता तजिदरपाल सिंह के मुताबिक वह और जसपाल सिंह चौंता स्थित पावर कॉर्पोरेशन के सब-स्टेशन पर मौजूद थे। इसी दौरान गुरविदर सिंह नशे के धुत होकर बस स्टेशन पर आ गया। उसके साथ उसकी पत्नी और बेटा भी मौजूद था। नशे की हालत में गुरविदर सिंह ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.