नई बनेगी सिटी थाना की इमारत, पुरानी गिरेगी
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के सिटी थाना की इमारत अब नई और अत्याधुनिक बनने जा रही है। शहर की पुरा
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के सिटी थाना की इमारत अब नई और अत्याधुनिक बनने जा रही है। शहर की पुरानी इमारतों में शामिल इस इमारत को गिराने की मंजूरी दे दी गई है और इसे गिराने का काम किसी भी समय शुरू हो सकता है। कई सुविधाओं को नई इमारत में शामिल किया जाएगा। इमारत को गिराने और नई बनने के दौरान सिटी थाना का काम बगल में बनी ट्रैफिक पुलिस की इमारत में चलेगा। यह संयोग ही है कि कई साल पहले सदर थाना की इमारत के बनने के दौरान भी सदर थाना इमारत को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय में शिफ्ट किया गया था।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी खन्ना की करीब 7 कनाल 2 मरले जगह है। यहां साहनेवाल में बने मॉडल थाना की तर्ज पर मॉडल थाना बनाए जाने की प्रपोजल रखा गया है। पंजाब पुलिस हाऊ¨सग कार्पोरेशन की ओर से बनाए जाने वाली इस इमारत में इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा कि शहर की आबादी के हिसाब से इसमें सभी सुविधाएं दी जाएं। इस इमारत को सेमी वातानुकुलित बनाने का भी प्रस्ताव है। इसके साथ करीब दो मंजिला इमारत में एसएचओ, मुंशी और थानेदारों के साथ महिला पुलिस के लिए भी अलग केबिन बनाए जाएंगें। किसी बड़ी कंपनी के कार्यालय की तर्ज पर रिसेप्शन, कंप्यूटर रूम भी बनेंगे। इसके अलावा जांच अधिकारियों के लिए कमरें, कैंटीन, इंटेरोगेशन रूम, वायरलैस रूम भी होंगें।