विधायक कोटली ने सुनी लोगों की समस्याएं
जासं, खन्ना : खन्ना के विधायक गुरकीरत ¨सह कोटली ने शुक्रवार को भट्टियां स्थित नहरी विभाग के रेस्ट हा
जासं, खन्ना : खन्ना के विधायक गुरकीरत ¨सह कोटली ने शुक्रवार को भट्टियां स्थित नहरी विभाग के रेस्ट हाऊस में जनता दरबार लगाया और लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान खन्ना शहर और गांवों से लोग आए और प्रशासन संबंधी अपनी समस्याएं और रूके काम कोटली को बताए। अधिकतर समस्याओं का कोटली ने मौके पर ही अधिकारियों से बात कर हल करवा दिया। बाकी काम भी उन्होंने जल्द करने के निर्देश दिए।
कोटली ने अधिकारियों को कहा कि रोजमर्रा के कामों में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। पुलिस और प्रशासन के दरवाजे हमेशा लोगों के लिए खुले रहने चाहिए। ताकि, लोगों को जन प्रतिनिधियों के पास जाकर अधिकारियों की शिकायत नहीं करनी पड़े। कोटली ने कहा कि पंजाब सरकारी चुनाव के दौरान जनता से किए अपने सारे वादों को पूरा कर रही है। किसानों के कर्ज माफ की पहली किस्त भी नए साल के तोहफे के तौर पर जारी की जा रही है।
कोटली ने कहा कि खन्ना शहर को मॉडल शहर बनाने के अपने लक्ष्य पर वे कायम हैं। हाल ही में शहर में करीब 15 करोड़ रूपये के विकास कार्यों के टेंडर लगाने के बाद उन्हें शुरू भी करवा दिया गया है। जल्द ही शहर को सीवरेज और वाटर सप्लाई की सौ फीसदी सुविधा मिलने जा रही है। मंगलवार को खन्ना आए कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्दू से भी उन्होंने शहर की जरूरतों पर चर्चा की थी। सिद्धू ने शहर के विकास के लिए फंड देने का आश्वासन उन्हें दिया है। इस दौरान कोटली के साथ उनके पीए नीरज वर्मा भी थे।