Move to Jagran APP

पांच लाख की धोखाधड़ी में दो आढ़तियों पर केस

एक राइस मिल मालिक व किसान की शिकायत पर सिटी-1 पुलिस ने खन्ना अनाज मंडी के दो आढ़तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 02:28 AM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 02:28 AM (IST)
पांच लाख की धोखाधड़ी में दो आढ़तियों पर केस
पांच लाख की धोखाधड़ी में दो आढ़तियों पर केस

जागरण संवाददाता, खन्ना : एक राइस मिल मालिक व किसान की शिकायत पर सिटी-1 पुलिस ने खन्ना अनाज मंडी के दो आढ़तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों में गांव इकोलाही निवासी हरदेव सिंह और गांव चक्कमाफी निवासी नरजीत सिंह के नाम शामिल हैं। फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

loksabha election banner

रविजीत सिंह ढींडसा ने बताया उसकी खमाणों रोड पर हरिओम राइस मिल है। वह वहीं रहता है। वह अनाज मंडी की गुरु नानक इंटरप्राइजेज से धान लेता था और अपनी फसल भी उनके जरिये ही बेचता था। जरूरत पड़ने पर हरदेव और नवजीत उससे रुपये ब्याज पर लेते रहते थे और ब्याज के साथ रकम वापस कर देते थे।

रविजीत ने बताया कि नवंबर 2014 में आरोपितों ने उससे पांच लाख रुपए डेढ़ फीसद ब्याज पर मांगे। उसने चेक द्वारा उन्हें पेमेंट कर दी। इसके बाद वे लोग अप्रैल 2018 तक उन्हें ब्याज देते रहे, लेकिन इसके बाद उन्होंने ब्याज नहीं दिया। रविजीत के अनुसार फरवरी 2020 में आरोपितों ने अपनी फर्म का पांच लाख रुपये का चेक देते हुए कहा कि यह असल वे वापस कर रहे हैं। बकाया ब्याज भी जल्द दे देंगे। उन्होंने अपने बैंक खाते में चेक लगाया तो आरोपितों की फर्म का खाता बंद होने की वजह से चेक बाउंस हो गया। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायक की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.