शहर में घटे जनाधार से चिता में कांग्रेस, करेगी मंथन
लोकसभा चुनाव में भले ही फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट जीतने के साथ खन्ना विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने 7973 वोटों की लीड ली हो।
सचिन आनंद, खन्ना : लोकसभा चुनाव में भले ही फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट जीतने के साथ खन्ना विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस ने 7973 वोटों की लीड ली हो। लेकिन, अपने गढ़ खन्ना शहर में उसे शिअद-भाजपा से मिली कड़ी टक्कर से पार्टी के अंदर हड़कम्प की स्थिती है। शहर में घटे जनाधार से पार्टी नेताओं में चिता है। इसे लेकर मंथन और विचार करने की मांग पार्टी के अंदर से ही उठने लगी है। गौरतलब है कि कांग्रेस का गढ़ रहे खन्ना शहर में इस बार कांग्रेस की लीड 1678 वोटों तक सिमट गई है। चिता की बात यह भी है कि शहर के कुल 97 बूथों में से 32 बूथ शिअद-भाजपा ने जीते, जबकि 1 बूथ बराबर रहा। शहर में वोटें हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे शिअद के लिए मोदी लहर में आए ये नतीजे जहां उत्साहित करने वाले हैं, वहीं कांग्रेस के लिए यह खतरे की घंटी से कम नहीं। सूत्रों के अनुसार इसी खतरे को भांप कर कांग्रेस ने अब इस हार का मंथन करने का मन बना लिया है। बता दे कि पार्टी के व्हाट्सअप ग्रुपों में भी इसे लेकर मांग उठ रही है कि कांग्रेस की शहर में हालत के कारणों की तलाश कर फिर से पार्टी को खड़े करने के प्रयास शुरू किए जाएं।
एक नेता के अकाली प्रेम पर उठे सवाल
कांग्रेस समर्थकों के व्हाट्सअप ग्रुप में एक कांग्रेस नेता के अकाली प्रेम पर भी खुलकर सवाल उठे। इसे लेकर ग्रुप में बहस हुई और कांग्रेसी वर्करों ने उस नेता को आड़े हाथों भी लिया। असल में उस नेता ने किसी वार्ड के खाली बूथ की फोटो ग्रुप में डाल दी। तो उस वार्ड के वर्करों ने उल्टा उसी कांग्रेसी नेता पर अकालियों से रिश्तों के आरोप लगा दिए। बता दे कि उस वार्ड में जीत भी शिअद की ही हुई है।
वर्करों से जल्द करेंगें चर्चा : पाठक
ब्लाक कांग्रेस खन्ना शहरी प्रधान जतिदर पाठक ने कहा कि शहर में कम हुई लीड को लेकर मंथन की आवश्यकता है। बूथ स्तर के वर्करों की जल्द बैठक बुलाकर इस पर चर्चा की जाएगी। यह भी समझा जाएगा कि हार के क्या कारण रहे और फिर से पार्टी को मजबूत करने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं।
वर्कर उत्साहित, मेहनत जारी रहेगी : बत्ता
खन्ना जिला भाजपा के उप प्रधान डॉ. सोमेश बत्ता ने कहा कि खन्ना शहर के नतीजों से भाजपा वर्कर पूरी तरह से उत्साहित हैं। हमने कांग्रेस को उसके सबसे मजबूत किले में जबरदस्त टक्कर दी। पार्टी कईं कांग्रेसी पार्षदों के वार्डों में शानदार प्रदर्शन करने में सफल रही। वे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगें।