Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप

सेवा ही संगठन के नारे के साथ भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें बडी संख्या में इलाकावासियों ने रक्तदान किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 May 2021 08:26 PM (IST)Updated: Sat, 29 May 2021 08:26 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया रक्तदान कैंप

जागरण संवाददाता, खन्ना : सेवा ही संगठन के नारे के साथ भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की ओर से रक्तदान कैंप लगाया गया। इसमें बडी संख्या में इलाकावासियों ने रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ओर महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा मोना जयसवाल के निर्देशों पर केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर आयोजित इस कैंप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया सचिव कविता गुप्ता की ओर से रक्तदान कर कैंप का शुभारंभ किया गया। इस मौके भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मनीषा सूद का भी विशेष योगदान रहा।

loksabha election banner

उपाध्यक्ष मनीषा सूद ने कहा कि सेवा ही संगठन के तहत जहां विभिन्न इलाकों में जाकर महिला कार्यकर्ता मास्क, सेनेटाइजर आदि वितरित कर रही हैं, वहीं कोविड मरीजों के साथ साथ वृद्धाश्रमों में जाकर भी भोजन पहुचाया जा रहा है। इस मौके पूर्व पार्षद डा. सोमेश बत्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय सूद, भाजपा नेता बिपन चंद्र गेंद, ब्लड बैंक सुपरवाईजर कोमल खुराना, महाकाल ब्लड सेवा प्रधान राहुल गर्ग बावा, महासचिव गौरव अरोड़ा, रक्तदान करने पहुंचे ललित शर्मा, कश्मीर गिरी, अवतार मोर्या, आदित्य कृष्ण गुप्ता, ज्योति नारंग, कमल, अमन, विकास, बिट्टू भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.