आतंकवाद पीड़ित हिंदुओं को भी भाजपा दिलाएगी इंसाफ
दिल्ली में 1984 में हुए कत्लेआम के पीड़ितों को भाजपा द्वारा इंसाफ दिलवाया गया है और पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदू परिवारों को भी भाजपा से ही आस है। पंजाब ने हिंदू समुदाय को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की साजिशों पर चर्चा के लिए शहर के कुछ धार्मिक व सामाजिक ने चर्चा की।
जागरण संवाददाता, खन्ना : दिल्ली में 1984 में हुए कत्लेआम के पीड़ितों को भाजपा द्वारा इंसाफ दिलवाया गया है और पंजाब के आतंकवाद पीड़ित हिंदू परिवारों को भी भाजपा से ही आस है। पंजाब ने हिंदू समुदाय को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की साजिशों पर चर्चा के लिए शहर के कुछ धार्मिक व सामाजिक ने चर्चा की। इसमें भाजपा नेताओं ने लोगों को आश्वासन दिया। बैठक में हिंदू देवी देवताओं के प्रति प्रयोग की जा रही भद्दी भाषा, मंदिरों में की जा रही बेअदबी, सनातन संस्कृति पर कटाक्ष, मतांतरण आदि को लेकर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज छाहड़िया, पूर्व पार्षद सुधीर सोनू, अमित भाटिया व शिव सेना के उपाध्यक्ष अवतार मौर्या ने बताया कि आतंकवाद के दौरान मारे गए 35000 हिदुओं को किसी तरह के मुआवजे न मिलने बारे, इंटरनेट मीडिया पर देवी देवताओं और सनातन धर्म के लिए भद्दी भाषा के प्रयोग बारे और पीछे अहमदगढ़ के न•ादीक मंदिर में हुए हमले और धर्म परिवर्तन बारे रोष जताया गया। कहा गया कि पंजाब में हिंदू समुदाय को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की साजिशें चल रही हैं इन पर रोक लगे।
बैठक में पूर्व चेयरमैन राजेश डाली, डा. अश्वनी बंसल, डा. सोमेश बत्ता, रविदर रवि, बबला मेहता, महंत कश्मीर गिरी, पंडित देवेश्वर, पंडित राजकुमार मैनरो, सतीश शर्मा, राजेश शर्मा, रमेश गुजराल, अश्वनी गोयल, मनीष अग्रवाल, सिमरनजीत सिंह, रितिक ठाकुर, विजय गर्ग, सुखदीप सिंह हुंदल, अजीत बक्शी, लिलिब नंदा, नरिदर गोयल, नरेश अभी, सुरिदर कांसल, अजय छाहड़िया, हरप्रीत नकड़ा, जतिदर कुमार जोती, साहिल सोफत, संजीव शर्मा संजू, डा. संजय गर्ग, विनोद तिवारी भी मौजूद रहे।