वार्ड 29 में 11 परिवारों ने थामा आप का दामन
खन्ना के वार्ड 29 के 11 परिवारों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना के वार्ड 29 के 11 परिवारों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी नेता लछमण सिंह गरेवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन शहरी प्रधान राजबीर शर्मा की अगुआई में किया गया। इसमें अकाली दल से संबंधित परमिदर सिंह खालसा, सूबेदार जय सिंह, महिदर सिंह, सुरजीत सिंह, मनदीप सिंह गोल्डी, कश्मीरा सिंह, तरसेम लाल, पंडित बलबीर, करनैल सिंह, गुरमेल सिंह, प्रेम सिंह ने परिवारों समेत आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर तरूणप्रीत सिंह सौंद, सुखविदर सिंह, सुखमनजीत सिंह बडगुज्जर, स्वर्ण सिंह छिब्बर, जसविदर सिंह बिलिग, गुरजीत सिंह रतनहेड़ी, भूपिदर सिंह किशनगढ़, लखवीर सिंह औजला, बिक्रमजीत सिंह रहौण, गुरबचन सिंह टीटू, रमन शर्मा, दीदार सिंह बल्ल, प्रदीप मोदगिल, ज्योति रसूलड़ा, अवतार सिंह मान भी मौजूद रहे।