रेलवे लाइन पार दुर्दशा के लिए कोटली हैं जिम्मेदार : चन्नी
खन्ना शहर के रेलवे लाइन पार इलाके की दुर्दशा के लिए कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली को भारतीय जनता पार्टी ने घेरा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अन्य नेता शनिवार को रेलवे लाइन पार इलाके में पहुंचे और वहां की बद्तर हालत के लिए कोटली को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।
जागरण संवाददाता, खन्ना : खन्ना शहर के रेलवे लाइन पार इलाके की दुर्दशा के लिए कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली को भारतीय जनता पार्टी ने घेरा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और अन्य नेता शनिवार को रेलवे लाइन पार इलाके में पहुंचे और वहां की बद्तर हालत के लिए कोटली को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। चन्नी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण इलाके के वार्ड 4, 5, 6 और 7 के अलग -अलग इलाकों में गलियां खुदी हुई हैं। वहां कीचड़ ही कीचड़ है।
चन्नी ने कहा कि ऐसे हालात में लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। इलाके के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। खन्ना में नगर कौंसिल पर कांग्रेस काबि•ा है। सूबे में भी कांग्रेस की सरकार है। इस तरह ही शहर के विकास के कामों के लिए करोड़ों रुपए की बांट भी केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से भेजे जा चुके हैं फिर भी शहर की हालत नरक से भी बदतर बना दी गई है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा।
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव धमीजा ने कहा कि शहर की बुरी हालत के लिए कांग्रेस के विधायक और कैबिनेट मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली और कांग्रेसी पार्षद •िाम्मेदार हैं। बारिश के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से शहर की बुरी हालत का जवाब शहर निवासी आगामी चुनाव में देंगे। इस मौके भाजपा मंडल प्रधान उप प्रधान विनोद कौशल, पाक के पूर्व विधायक बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह दीपू, सुपिंदर सिंह साहिल, पूर्व मंडल प्रधान जसपाल सिंह लोटे, मनोज घई, कमल कपूर, ओम प्रकाश ओमी, अजय ठाकुर भी उपस्थित थे।