लुधियाना में नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, जगराओं में 5 लोगों पर केस दर्ज
जगराओं में लुधियाना पुलिस ने मेन चौक मंडी मुल्लापुर से रायकोट रोड पर दुकानें खोलने वालों पर कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि लोग नाइट कर्फ्यू का पालन करें। उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जगराओं, जेएनएन। बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर लगाए गए नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। रविवार को पुलिस ने थाना दाखा और सदर जगराओं में 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए।
पहले मामले में एएसआइ दर्शन सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत मेन चौक मंडी मुल्लापुर से रायकोट रोड जा रहे थे। रात 9:30 बजे के करीब एक मोबाइल शॉप खुली हुई थी। इस पर दुकान के मालिक ईश्वरदास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। आरोपित रायकोट रोड मंडी, मुल्लापुर का रहने वाला है। एएसआइ नरेंद्र कुमार ने बताया कि वे चेकिंग दौरान मंडी मुल्लापुर से रायकोट रोड जा रहे थे। रात 10:15 बजे के करीब बीकानेर स्वीट शॉप खोलकर कर्फ्यू का उल्लंघन किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपित पंचम दास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
इसी तरह, एएसआइ सतपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी समेत मंडी मुल्लापुर बस स्टैंड में मौजूद थे। रात 11 बजे के करीब सुधार साइड से एक थ्री व्हीलर आता दिखाई दिया। कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर संतोष कुमार निवासी कृष्णा नगर यूनिवर्सिटी गेट नंबर 2 लुधियाना के खिलाफ थाना दाखा में केस दर्ज किया गया है। एएसआइ जगदीश सिंह ने बताया कि वे पुलिस पार्टी समेत चेकिंग के दौरान टी-प्वाइंट हंबड़ा रोड मुल्लापुर में मौजूद थे। रात 11:15 के बजे के करीब एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी का चालक कर्फ्यू का उलंघन करते दिखा। इस पर बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली निवासी सैदेवाला जिला मानसा के खिलाफ थाना दाखा में केस दर्ज कर लिया गया। इसी तरह, थाना सदर जगराओं से सब इंस्पेक्टर जगराज सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करके ढाबा चला रहा था। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है।