खराब एयर कनेक्टीविटी से प्रभावित हो रहा पंजाब का उद्योग
लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट के लगातार रद होने और देरी से आने का नुकसान पंजाब के उद्योगों को होने लगा है। इसको लेकर उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुहार लगाकर इसके हल के लिए पुख्ता कदम उठाने की माग की है।
By Edited By: Published: Mon, 05 Mar 2018 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 06 Mar 2018 10:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, लुधियाना : लुधियाना-दिल्ली फ्लाइट के लगातार रद होने और देरी से आने का नुकसान पंजाब के उद्योगों को होने लगा है। इसको लेकर उद्योग जगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुहार लगाकर इसके हल के लिए पुख्ता कदम उठाने की माग की है। सीआईसीयू के प्रधान उपकार सिंह आहुजा ने इस संबंध में केंद्रीय एविएशन मंत्री पशुपति अशोक गणपति राजू को पत्र लिखकर इस समस्या के समाधान की बात कही है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि एयरलाइंस की ओर से एयरपोर्ट का कोई रखरखाव नहीं किया जा रहा। कई उद्यमी जो दिल्ली जाकर या लुधियाना आकर उसी दिन वापस जाना चाहते हैं, वे फ्लाइट कैंसिल हो जाने के कारण परेशानी का सामना करते हैं। इसके साथ ही फ्लाइट का समय भी सही नहीं है। महासचिव पंकज शर्मा ने कहा कि लुधियाना से दिल्ली के लिए केवल एक फ्लाइट है, जहा फ्लाइट की संख्या बढ़ानी चाहिए। वहीं इसके समय में बदलाव किए जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लुधियाना से देश विदेश में व्यापार होता है, ऐसे में एयर कनैक्टीविटी की समस्या हल हो जाए, तो तेजी से व्यापार बढ़ेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें