Move to Jagran APP

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स को संवारेगा लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

फंड की कमी के कारण जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स की दशा बेहद खराब है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Nov 2021 01:19 AM (IST)Updated: Wed, 17 Nov 2021 01:19 AM (IST)
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स को संवारेगा लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट
जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स को संवारेगा लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट

जागरण संवाददाता, लुधियाना : फंड की कमी के कारण जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स की दशा बेहद खराब है। जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स की सड़कों से लेकर फुटपाथ तक जर्जर हाल में हैं। अब जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स की दशा में सुधार होने वाला है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने कांप्लेक्स के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी ली है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के गेट से लेकर अंतिम छोर तक को सुंदर बनाने जा रहा है। इस पर ट्रस्ट 70 लाख रुपये खर्च करने जा रही है। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने बाकायदा इसके लिए दो अलग अलग टेंडर भी लगा दिए हैं।

loksabha election banner

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के गेट को नए सिरे से बनाया जा रहा है। गेट को आकर्षक बनाने के लिए लुधियाना इंप्रवूमेंट ट्रस्ट ने 20 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसके अलावा गेट से डीसी दफ्तर, सीपी दफ्तर, कोर्ट कांप्लेक्स की तरफ से मल्टी स्टोरी पार्किंग की तरफ फुटपाथ बनाए जाएंगे। फुटपाथ के साथ साथ रेलिग की जाएगी। डीसी दफ्तर के बाहर बने प्लेटफार्म को भी सुंदर बनाया जाएगा। इसके अलावा डीसी दफ्तर कैंपस में बैठने के लिए बैंच लगाए जाएंगे। ट्रस्ट डीसी दफ्तर में सजावटी पौधे भी लगाएगा। यही नहीं डीसी दफ्तर के बाहर लगी शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों व बाबा साहिब अंबेदकर की प्रतिमाओं के आसपास भी सुंदरीकरण किया जाएगा। इससे पहले भी लुधियाना इंप्रवूमेंट टस्ट डीसी दफ्तर में सड़कों के किनारे इंटरलाकिग टाइलें लगा चुका है। ट्रस्ट इंजीनियर बूटा राम ने बताया कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सुंदरीकरण के लिए दो हिस्सों में टेंडर जारी किए गए हैं। कांप्लेक्स के मुख्य गेट के निर्माण के लिए 20 लाख का टेंडर जारी किया गया है जबकि सुंदरीकरण पर 50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि यह शर्ट टर्म टेंडर हैं। नवंबर माह के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करके काम शुरू कर दिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.