Move to Jagran APP

कूडा प्रबंधन के लिए लुधियाना नगर निगम खरीदेगा 16 करोड़ की मशीनरी, जानें क्या है याेजना

नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 4.10 करोड़ की लागत से 150 ई रेहड़े खरीद रहा है। ई रेहड़ा खरीदने से डोर टू डोर कूड़ा लिफ्टिंग में तेजी आएगी। इसके साथ निगम 50 छोटी ट्रालियां खरीद रहा है।

By Edited By: Published: Tue, 27 Apr 2021 07:33 AM (IST)Updated: Tue, 27 Apr 2021 10:00 AM (IST)
कूडा प्रबंधन के लिए लुधियाना नगर निगम खरीदेगा 16 करोड़ की मशीनरी, जानें क्या है याेजना
नगर निगम कूड़ा प्रबंधन के लिए नई मशीनरी खरीदने जा रहा है।

लुधियाना, [राजेश भट्ट]। एटूजेड कंपनी से कूड़ा प्रबंधन का करार टूटने के बाद नगर निगम ने खुद के संसाधन जुटाने शुरू कर दिए। अब तक शहर में कूड़ा प्रबंधन की पूरी जिम्मेदारी एटूजेड के पास थी लेकिन करार टूटने के बाद निगम अपने स्तर पर कूड़ा प्रबंधन करवा रहा है। नगर निगम कूड़ा प्रबंधन के लिए नई मशीनरी खरीदने जा रहा है। निगम मई में 16 करोड़ रुपये की लागत से मशीनरी खरीदेगा। इसके लिए निगम ने बाकायदा टेंडर जारी कर दिए हैं। चार मई को टेंडर खोलेगा और उसके बाद मशीनरी खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कूड़ा प्रबंधन के अलावा निगम सीवरेज की सफाई के लिए भी मशीनरी खरीद रहा है।

loksabha election banner

नगर निगम डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के लिए 4.10 करोड़ की लागत से 150 ई रेहड़े खरीद रहा है। ई रेहड़ा खरीदने से डोर टू डोर कूड़ा लिफ्टिंग में तेजी आएगी। इसके साथ निगम 50 छोटी ट्रालियां खरीद रहा है, जोकि पुराने शहर की अंदरूनी गलियों में भी जा सकेंगी। इसके अलावा नगर निगम जेसीबी से लेकर टिप्पर, लोडर, छोटे ट्रैक्टर व टालियां भी खरीद रहा है। खास बात यह है कि निगम इस बार जो ट्रालियां खरीद रहा है, वह हाईड्रोलिक हैं ताकि कूड़ा अनलोड करने में ज्यादा वक्त न लगे।

निगम को स्वच्छता रैंकिंग में मिलेगा लाभ

मेयर बलकार सिंह संधू का कहना है कि शहर के कूड़ा प्रबंधन को अपग्रेड करने के लिए सेकेंडरी डंपों पर स्टैटिक कंपैक्टर लगाए जा रहे हैं। इससे शहर में कूड़ा बिखरा नहीं दिखेगा। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से लेकर सेकेंडरी डंप तक कूड़ा पहुंचाने के लिए मशीनरी खरीदी जा रही है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। शहर में कूड़ा प्रबंधन के लिए मशीनरी खरीदने से नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में भी लाभ मिलेगा।

निगम द्वारा खरीदी जा रही मशीनरी का विवरण

मशीनरी संख्या राशि रुपयों में पार्टेबल कंपैक्टर 16 1.67 करोड़ हुक लोडर 5 2.05 करोड़ बड़े टिप्पर 2 0.71 करोड़ ई रेहड़ा 150 4.10 करोड़ छोटे टिप्पर 20 1.58 करोड़ छोटे ट्रैक्टर 50 2.32 करोड़ हाईड्रालिक ट्राली 50 0.99 करोड़ जेसीबी 8 2.42 करोड़ हार्वेस्टर 10 0.19 करोड़ कुल 16.03 करोड़


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.