Move to Jagran APP

लुधियाना के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का निधन, नगर निगम की बैठक रद, अब कल हाेगी

ग्यासपुरा के निधन से अकाली दल काे बड़ा नुकसान हुआ है। वह 2007 से 2012 तक लुधियाना के मेयर रहे और कई बड़े प्रोजेक्ट इनके समय मे शहर को मिले थे। एक बार हलका दक्षिणी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।

By Vipin KumarEdited By: Published: Tue, 23 Mar 2021 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 12:01 PM (IST)
लुधियाना के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का निधन, नगर निगम की बैठक रद, अब कल हाेगी
शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का मंगलवार काे निधन। (फाइल फाेटाे)

लुधियाना, जेएनएन। शहर के पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा का मंगलवार काे निधन हाे गया। पूर्व मेयर कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 80 साल के करीब थी। अर्बन एस्टेट जमालपुर में अपने निवास पर उन्हाेंने अंतिम सांस ली। मंगलवार काे तीन बजे जमालपुर शमशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्यासपुरा अकाली दल में लंबे समय तक रहे। वह प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल के काफी करीबी थे। ग्यासपुरा के निधन से अकाली दल काे बड़ा नुकसान हुआ है।

loksabha election banner

बुधवार को होगी हाउस की बैठक

वहीं मेयर बलकार सिंह संधू ने बताया कि हाकम सिंह ग्यासपुरा के निधन से सभी दुखी हैं। उनके बेटे जसपाल सिंह भी निगम में पार्षद हैं। पूर्व मेयर हाकम सिंह ग्यासपुरा के निधन के कारण हाउस की मीटिंग रद कर दी गई है। इसके बाद फैसला लिया गया कि बुधवार को हाउस की बैठक होगी। रोजगार्डन के बजाय गुरुनानक देव भवन में होगी हाउस की बैठक। मौसम खराब होने के कारण गुरुनानक देव भवन में मीटिंग करने का फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें-MC Ludhiana Budget 2021-22 : लुधियाना के मेयर बलकार संधू काे आज कई मुद्दों पर घेरेगी भाजपा, जानें क्या है रणनीति

2007 से 2012 तक रहे थे लुधियाना के मेयर

2007 से 2012 तक लुधियाना के मेयर रहे और कई बड़े प्रोजेक्ट इनके समय मे शहर को मिले थे। एक बार हलका दक्षिणी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे। ग्यासपुरा गिल फ्लाईओवर, प्रताप चौक फ्लाईओवर, लक्कड़ पुल, सिटी बस, कूड़ा मैनेजमेंट सिस्टम तीन मिनी रोज़ गार्डन उन्ही के कार्यकाल के दाैरान शहर काे मिले थे। शहर के कई राजनेताओं ने ग्यासपुरा के निधन पर शाेक जताया है।

यह भी पढ़ें-High court ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को जारी किया अवमानना का नोटिस, जानें क्या है मामला

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.