Move to Jagran APP

Farmers Protest: पंजाब के किसान 18 फरवरी को करेंगे ट्रेनों का चक्का जाम, संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर होगा विरोध

Farmers Protest भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला प्रमुख सौदागर सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निमंत्रण पर 18 फरवरी को पूरे देश में दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा। लुधियाना के दोराहा में भी ट्रेनें रोकी जाएंगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 04:54 PM (IST)Updated: Tue, 16 Feb 2021 09:07 AM (IST)
Farmers Protest: पंजाब के किसान 18 फरवरी को करेंगे ट्रेनों का चक्का जाम, संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल पर होगा विरोध
लुधियाना के किसान 18 फरवरी को ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे। (जागरण)

दोराहा (लुधियाना), जेएनएन। Farmers Protest: लुधियाना के जगराओं में पिछले दिनों हुए महापंचायत के बाद किसानों ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन के लिए कमर कस ली है। इस बार 18 फरवरी को ट्रेनों का चक्का जाम करने की तैयारी है। भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के जिला प्रमुख सौदागर सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के निमंत्रण पर 18 फरवरी को पूरे देश में दोपहर 12 से चार बजे तक ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें-Cylinder Blast : बठिंडा में सिलेंडर में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, गुब्बारों में गैस भरते समय धमाके में एक घायल

कृषि कानूनाें का विराेध हाेगा तेज

उन्होंने बताया कि दोराहा में ट्रेनें ब्लाक की जाएंगी। इसका मकसद केंद्र सरकार की ओर से पारित कृषि कानूनों को रद करवाना है। साथ ही दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए नौजवानों को बिना किसी शर्त रिहा करने और किसानों पर दर्ज किए गए झूठे केसों को रद करवाने के लिए भी रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

सरकारी विभागों को खत्म करने का विराेध

इस मौके पर सौदागर सिंह घुड़ाणी ने कहा के मोदी सरकार कॉरपोरेट घरानों को मालामाल करने के लिए देश की सारी संपत्ति उनके हवाले करने की योजना पर काम कर रही है। विश्व व्यापार संस्था की नीतियां लागू कर के सरकारी विभागों को खत्म करने के बाद जमीन कॉरपोरेट घरानों को दिए जाने के लिए ऐसे कानून लाए जा रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, बेअंत सिंह, नीरज, धर्म सिंह व अन्य शामिल हुए।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.