सुदर्शन शर्मा पप्पू ने संभाला दोराहा नगर कौंसिल के चेयरमैन का पद, विधायक लखबीर ने करवाया मुंह मीठा
प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने बताया के नगर कौंसिल दोराहा के सभी पार्षद हलका विद्यायक के दिशा-निर्देश पर कार्य करके इलाके का विकास करेंगे। एरिया की मुख्य समस्या सीवरेज के पानी की निकाली को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
दोराहा (लुधियाना), जेएनएन। वीरवार को दोराहा नगर कौंसिल के प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने अपने पद का चार्ज संभाला लिया। इस मौके मुख्य रूप से हलका विधयाक लखवीर सिंह लक्खा भी समर्थकों के साथ शामिल हुए। उन्होंने सुदर्शन शर्मा पप्पू का मुंह मीठा करवाया।
पहले दिन बातचीत में प्रधान सुदर्शन शर्मा पप्पू ने बताया के नगर कौंसिपल दोराहा के सभी पार्षद क्षेत्र के विधायक के दिशा-निर्देश पर काम करके इलाके का विकास करवाएंगे। उन्होंने कहा कि दोराहा में मुख्य समस्या सीवरेज के गंदे पानी की निकासी है। साथ ही, वार्ड नंबर 3 में बने कूड़े के डंप भी बड़ी समस्या है। इन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कम्युनिटी हॉल को आम लोगों की सुविधा के लिए खोल जाएगा।
इस मौके दोराहा नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान बंत सिंह दबुरजी, चेयरमैन मार्केट कमेटी दोराहा राजबिंदर सिंह बेगोवाल, दोराहा नगर कौंसिल के सिनियर उप प्रधान रंजीत सिंह, पार्षद रुचि शर्मा, पार्षद बलजीत कौर, मनदीप सिंह, पार्षद नवजीत सिंह, राजवीर सिंह रूबल, पार्षद रजिंदर गिर, पार्षद कुलवंत सिंह, पार्षद काका बाजवा, शहरी प्रधान बॉबी तिवारी, हरिंदर हिंदा, प्रिंसिपल जितेंद्र शर्मा, यूथ नेता एनी शर्मा, राहुल वेक्टर, हरभजन सिंह लक्खा व अन्य उपस्थित हुए।