Move to Jagran APP

लुधियाना में बड़ी वारदात, केस करवाने की रंजिश में दोनों टांगे तोड़ी, फिर लूट लिए दो लाख

पुरानी रंजिश के चलते आत्म नगर इलाके में 10 लोगों ने स्कूटर सवार को रोक कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपितों ने उसकी दोनों टांगें तोड़ डाली। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 01:07 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 01:07 PM (IST)
लुधियाना में बड़ी वारदात, केस करवाने की रंजिश में दोनों टांगे तोड़ी, फिर लूट लिए दो लाख
आत्म नगर इलाके में 10 लोगों ने स्कूटर सवार को रोक कर उस पर हमला कर दिया।

लुधियाना, जेएनएन। पुरानी रंजिश के चलते आत्म नगर इलाके में 10 लोगों ने स्कूटर सवार को रोक कर उस पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपितों ने उसकी दोनों टांगें तोड़ डाली। उसके बाद उसकी जेब से 1.80 लाख रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। अब थाना माडल टाउन पुलिस ने मामले में मनजोत सिंह, भोला सिंह, चीना, धत्तू, संजू तथा उनके पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है।

loksabha election banner

एएसआइ मेवा सिंह ने बताया कि उक्त केस गिल रोड स्थित कलसियां वाली गली निवासी रमेश कपूर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि कुछ समय पहले आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसी ने उन्हें छुड़ाया था। मगर आरोपितों के मन में यह बात घर कर गई थी कि शायद उसी ने उन्हें पकड़वाया था।

उसी बात की रंजिश रखते हुए उन लोगों ने 22 नवंबर की रात 8 बजे उसे तब घेर लिया जब वो स्कूटर पर सवार होकर करतार नगर से मनजीत नगर की और जा रहा था। आत्म नगर मोड़ पर खड़े आरोपितों ने उससे बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। इलाज के लिए उसे सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.