लुधियाना में अदालत के आदेश पर 5 लोग भगोड़े घोषित, पुलिस तलाश में जुटी
लुधियाना कोर्ट ने अलग-अलग मामलों में वांछित पांच आरोपितों को भगोड़ा घोषित किया है। अदालत द्वारा बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद आरोपित अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अब पुलिस इन सभी आरोपितों की तलाश में जुट गई है।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना की अदालत ने अलग-अलग मामलों में वांछित कई आरोपितों को भगोड़ा घोषित किया है। जिनके खिलाफ संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना हैबोवाल की पुलिस ने डेयरी कांप्लेक्स निवासी रामफल राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ थाना हैबोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। जिसे अदालत में भगोड़ा करार दिया। लाडोवाल की पुलिस ने भी अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए गए गांव नूरपुर बेट निवासी अब्दुल कायम शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया किया है। आरोपित के खिलाफ थाना लाडोवाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।
थाना पीएयू की पुलिस ने ग्रेवाल कालोनी शिमलापुरी निवासी रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपित के खिलाफ थाना पीएयू में मामला दर्ज है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने अदालत द्वारा भगोड़ा करार दिए गए शक्तिनगर ग्रीन फील्ड निवासी देव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना माडल टाउन की पुलिस ने भी ढिल्लों नगर लोहारा के रहने वाले आरोपित अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित के खिलाफ मॉडल टाउन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है। जिसे अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें