Move to Jagran APP

Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना से दो मरीजों की मौत, 88 और लाेग पाजिटिव मिले

Ludhiana Corona virus News Update लुधियाना में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों में शिमलापुरी निवासी 72 वर्षीय पुुरुष और बस्ती जोधेवाल की 60 वर्षीय महिला शामिल हैं। उन्हें डायबिटीज हाइपरटेंशन और सांस संबंधी अन्य बीमारियां भी थीं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Thu, 12 Nov 2020 07:25 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2020 05:08 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में कोरोना से दो मरीजों की मौत, 88 और लाेग पाजिटिव मिले
लुधियाना में वीरवार को दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक पुरुष और एक महिला है। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update: जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को दो काेरोना संकमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से एक शिमलापुरी निवासी 72 वर्षीय पुुरुष ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ा। बस्ती जोधेवाल निवासी 60 वर्षीय महिला ने दयानंद मेडिकल कालेज एंड अस्पताल में आखिरी सांस ली। दोनों मरीजों को कोरोना के अलावा डायबिटीज, हारइपरटेंशन व सांस की बीमारी थी। जिले में अब तक 857 कोरोना संक्रमितों की मौत हाे चुकी हैं।

loksabha election banner

दूसरी तरफ जिले के अलग अगल इलाकों में रहने वाले 88 लोग पाजिटिव आए। जिले में अब तक पाजिटिव आ चुके मरीजों का आंकड़ा 21160 हो गया है। हालांकि इनमें से 19628 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जबकि जिले में 672 एक्टिव केस हैं। एक्टिव केसों में 497 मरीज होम आइसोलेशन, 22 मरीज सिविल अस्पताल और 67 मरीज निजी अस्पतालों में हैं। जबकि 12 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिसमें से 7 मरीज लुधियाना व 6 दूसरे जिलों के हैं।

इससे पहले, बुधवार को जिले में कोरोना के 107 नए मामले आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। सात अक्टूबर को 114 मरीज मिले थे, उसके बाद 34 दिन मरीजों का आंकड़ा 100 से नीचे ही था। सेहत विभाग के मुताबिक जिले में अब तक कोरोना के 21072 मामले आ चुके है। दूसरी तरफ बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से दम तोडऩे वालों में गांव बाजरा मोहल्ला निवासी 73 वर्षीय पुरुष, जीटीबी नगर निवासी 83 पुरुष और छावनी मोहल्ला निवासी 62 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। जिले में कोरोना से अब तक 855 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 11 मरीज वेंटिलेटर पर है। इनमें से चार लुधियाना व सात दूसरे जिलों के हैं।

जिले में सक्रिय केस 700

एक्टिव केसों की संख्या भी अब 700 हो गई है, जबकि अक्टूबर आखिरी सप्ताह में एक्टिव केस महज 230 तक आ गए थे। एक्टिव केस बढऩे से अस्पतालों में मरीज धीरे-धीरे बढऩे लगे हैं। इस समय एक्टिव केसों में 514 मरीज होम आइसोलेशन, 21 मरीज सिविल अस्पताल और 61 मरीज निजी अस्पतालों में हैं।

नवंबर माह में ऐसे बढ़ते गए सक्रिय केस

नवंबर - मरीज मिले - सक्रिय केस

1        68                       337

2         55                    380

3         60                    426

4        46                     454

5         65                 510

6        72                 462

7        74              547

8       67                545

9      93                  598

10     74                674

11  107                700


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.