Ludhiana Coronavirus Update: 24 घंटे में 1460 नए पॉजिटिव मिले, 28 मरीजों की मौत
ताजा मामलों में लुधियाना से संबधित 1347 रहे बाकी अन्य स्थानों के थे। लुधियाना में अब कोरोना संक्रिमतो का आंकड़ा 60135 तक पहुंच गया है। लुधियाना के अब तक 1415 संक्रिमतों की मौत हो चुकी है। अन्य स्थानों के 737 संक्रिमतों ने भी लुधियाना में दम तोड़ा है।
लुधियाना, जेएनएन। महानगर में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी महामारी का कहर जारी रहा। मंगलवार को जिले में कोरोना के कुल 1460 नए मामले सामने आए। इसमें से लुधियाना से संबधित 1347 मामले रहे, बाकी अन्य जिलों के थे। लुधियाना में अब कोरोना संक्रिमतो का आंकड़ा 60,135 तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ शहर के अलग अलग अस्पतालों में 28 कोरोना संक्रिमतो ने दम तोड़ दिया। इसमें से लुधियाना के रहने वाले 20 मरीज थे। 8 अन्य स्थानों के थे। लुधियाना के अब तक 1415 संक्रिमतों की मौत हो चुकी है। अन्य स्थानों के 737 संक्रिमतों ने भी लुधियाना में दम तोड़ा है।
इससे पहले सोमवार को शहर के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 21 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया था। जिसमें से 11 संक्रमित गांवों के रहने वाले थे, जबकि 10 शहर के अलग अलग इलाकों से संबंधित थे। कोरोना से दम तोड़ने वालों में अकेले महिलाओं की संख्या 14 रही। दूसरी तरफ 1198 लोग काेरोना संक्रमित मिले थे।