Ludhiana Coronavirus Update: 215 और लोग पॉजिटिव आए, 15 मरीजों ने तोड़ा दम
Ludhiana coronavirus Update शहर में काेराेना का खतरा कम हाेने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि सितंबर के तीसरे सप्ताह में थाेड़ी राहत भी मिलती दिख रही है। अाने वाले दाे माह में खतरा ज्यादा बढ़ने के अासार हैं। लाेगाें काे इससे सचेत रहना हाेगा।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना के मामलों में अब धीरे धीरे कमी आ रही है। मंगलवार को 215 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 174 लोग जिले के रहने वाले हैं, जबकि 41 लोग दूसरे जिलों के हैं। ताजा मामलों के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 16599 तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 15 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। इनमें से नौ जिले के रहने वाले थे।
कोरोना से दम तोड़ने वालों में गांव लोपो निवासी 46 वर्षीय पुरुष, शिमलापुरी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, अमरपुरा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, सेक्टर 32 निवासी 72 वर्षीय पुरुष, भामियां कलां निवासी 33 वर्षीय पुरुष, गुरदेव नगर निवासी 64 वर्षीय पुरुष, अर्बन एस्टेट निवासी 70 वर्षीय पुरुष, बीआरएस नगर निवासी 70 वर्षीय पुरुष व जीटीबी रोड निवासी 53 वर्षीय पुरुष शामिल थे। जिले में अब तक 677 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
सोमवार को मिले थे 165 पॉजिटिव केस
इससे पहले, सोमवार को जिले में 165 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से जिले के रहने वाले 130 लोग शामिल रहे, जबकि 35 लोग दूसरे जिलों के रहने वाले पॉजिटिव आए। सितंबर में यह पहली बार है जब जिले में 170 से कम पॉजिटिव मरीज आए। नहीं तो रोजाना इससे अधिक पॉजिटिव मरीज आते रहे हैं। यहीं नहीं, एक दिन में 370 लोग स्वस्थ भी हुए। जिससे एक्टिव केसों का आंकड़ा घटकर 1403 रह गया। वहीं दूसरी तरफ कोरोना संक्रमितों की मौतों में भी कमी आ रही है।
सोमवार को जिले में कुल नौ मौतें हुई। जिसमें दम तोडऩे वाले पांच संक्रमित लुधियाना के रहने वाले थे। इनमें जमालपुर निवासी 72 वर्षीय पुरुष, पंजीता निवासी 86 वर्षीय पुरुष, कोट मंगल सिंह निवासी 45 वर्षीय पुरुष, उधम सिंह नगर निवासी 81 वर्षीय पुरुष व मुंडिया कलां निवासी 59 वर्षीय पुरुष शामिल था। जिले में अब तक 668 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
24 मार्च को जिले में आया था कोरोना का पहला मामला, 30 मार्च को हुई थी पहली मौत
बता दें कि जिले में कोरोना वायरस का पहला मामला 24 मार्च को आया था। तब शहर के गुरदेव नगर की रहने वाली 55 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई थी। जैसे ही महिला पॉजिटिव आई, तो शहर में डर का माहौल बन गया। हालांकि इस महिला ने करीब अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत कोरोना को हराया। इसके बाद 26 मार्च को कोरोना का दूसरा मामला आया और तब अमरपुरा की रहने वाली 72 साल की महिला पॉजिटिव आई थी।
30 मार्च को कोरोना का तीसरा मामला आया। तब अमरपुरा की 42 वर्षीय महिला पॉजिटिव आई और उसने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना से यह पहली मौत थी। मार्च के बाद अप्रैल में जमात में शामिल हुए लोग पॉजिटिव आने लगे थे। फिर जुलाई से तो लगातार केसों में बढ़ोतरी होने लगी।