Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 14 कोरोना संक्रमिताें की हुई मौत, 413 लोग पॉजिटिव आए
Ludhiana Coronavirus Update पॉजिटिव आने वालों में 347 जिले से संबंधित रहे जबकि 66 दूसरे जिलों के रहे। जिले में अब तक 658 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में शनिवार को भी कोरोना का कहर जारी रहा। शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 14 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 12 संक्रमित जिले के रहने वाले हैं। जबकि 413 लोग सेहत विभाग की जांच में पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव आने वालों में 347 जिले से संबंधित रहे, जबकि 66 दूसरे जिलों के रहे।
कोरोना से दम तोड़ने वालों में मॉडल ग्राम निवासी 55 वर्षीय पुरूष, अयाली कलां निवासी 65 वर्षीय महिला, ग्यासपुरा निवासी 49 वर्षीय पुरूष, गुरू अर्जुन देव नगर निवासी 50 वर्षीय पुरूष, इस्लामगंज निवासी 70 वर्षीय महिला, अग्र नगर निवासी 82 वर्षीय महिला, संधू नगर निवासी 65 वर्षीय महिला, गुरू नानक नगर निवासी 65 वर्षीय पुरूष, अंबेदकर नगर निवासी 62 वर्षीय पुरूष, गुरू अर्जुन देव नगर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, हैबाेवाल कलां निवासी 65 वर्षीय महिला व गांव नंदपुर निवासी 55 वर्षीय शामिल था। जिले में अब तक 658 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
महानगर में मरीजों की मौत और पॉजिटिव आने वालों की संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 493 लोग संक्रमित आए जिसमें से 437 लोग लुधियाना जिले से जबकि 56 दूसरे जिलों के रहने वाले रहे।
हैबोवाल कलां में रहने वाले तीन संक्रमितों सहित 12 ने तोड़ा दम
शुक्रवार को जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले कोरोना संक्रमित 12 मरीजों ने दम तोड़ा। इसमें हैबोवाल कलां के तीन मरीज शामिल थे। हैबोवाल कलां निवासी 91 वर्षीय, 46 वर्षीय और 54 वर्षीय पुरुषों ने दम तोड़ा। एक साथ तीन मरीजों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इसके अलावा दुगरी निवासी 40 वर्षीय पुरुष, बस्ती जोधेवाल निवासी 72 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 54 वर्षीय पुरुष, न्यू दीप नगर निवासी 55 वर्षीय पुरुष, सिविल लाइन निवासी 68 वर्षीय पुरुष, गांव किलाहांस मलौद निवासी 55 वर्षीय पुरुष, हरचरण नगर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, ऋषि नगर निवासी 50 वर्षीय महिला, अयाली कलां निवासी 69 वर्षीय पुरुष व सेक्टर 32 निवासी 65 वर्षीय पुरुष की भी मौत हो गई।