Ludhiana Coronavirus Update : 30 दिन में कोरोना के केस 400 फीसद बढ़े, सक्रिय केस 3 हजार के पास
Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। एक महीना पहले रोजाना औसत 100 मरीज सामने आ रहे थे वहीं अब हर रोज औसत 400 संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को भी जिले में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए हैं।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus News लुधियाना में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। हर रोज कोरोना की चेन बढ़ती जा रही है। मार्च के पहले हफ्ते की तुलना में अप्रैल में संक्रमण की रफ्तार 400 फीसद बढ़ गई है। एक महीना पहले रोजाना औसत 100 मरीज सामने आ रहे थे वहीं अब हर रोज औसत 400 संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को भी जिले में कोरोना के 415 नए मामले सामने आए हैं। इनमें तीन हेल्थ केयर वर्कर और एक शिक्षक भी शामिल है। इसके अलावा दूसरे जिलों के भी 59 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अस्पतालों में भर्ती चार कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। चारों मरीज 55 साल से अधिक उम्र के थे। दूसरे जिलों के भी पांच मरीजों की लुधियाना के अस्पतालों में मौत हुई है। जिले में अब तक 1186 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- आलीशान होटल में SGPC कर्मचारी के साथ रंगरलियां मना रही थी कांस्टेबल की पत्नी, अचानक पहुंच गया पति
अब तक की रिपोर्ट
कुल संक्रमित : 37,189
कुल स्वस्थ : 33,016
सक्रिय केस : 2,987
होम आइसोलेट : 2192
निजी अस्पतालों में भर्ती : 341
सिविल अस्पताल में भर्ती : 43
मामलों की रिपोर्ट
1 मार्च-- 64
2 मार्च- 115
3 मार्च- 72
4 मार्च- 106
5 मार्च- 105
6 मार्च- 146
7 मार्च- 108
यह भी पढ़ें- लुधियाना फैक्ट्री हादसा : धूल झोंकने की कोशिश...पकड़े न जाएं इसलिए तड़के चार बजे लगा दी लेबर
अप्रैल
1 अप्रैल - 376
2 अप्रैल- 369
3 अप्रैल- 382
4 अप्रैल- 446
5 अप्रैल- 390
6 अप्रैल- 401
7 अप्रैल- 415
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें