Move to Jagran APP

Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना का नया रिकार्ड, पहली बार 879 संक्रमित, पांच लोगों की मौत

Ludhiana CoronaVirus Update बुधवार को जिले के पहली बार एक दिन में 879 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली जबकि पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दूसरे जिलों व राज्यों के रहने वाले 95 लोग पाजिटिव मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई।

By Rohit KumarEdited By: Published: Thu, 22 Apr 2021 08:19 AM (IST)Updated: Thu, 22 Apr 2021 08:19 AM (IST)
Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना का नया रिकार्ड, पहली बार 879 संक्रमित, पांच लोगों की मौत
Ludhiana CoronaVirus Update: बुधवार को जिले के पहली बार एक दिन में 879 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली।

लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बुधवार को जिले के पहली बार एक दिन में 879 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली, जबकि पांच संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा दूसरे जिलों व राज्यों के रहने वाले 95 लोग पाजिटिव मिले और दो संक्रमितों की मौत हो गई। बता दें कि सेहत विभाग की ओर से मंगलवार को 9932 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें से इतने लोग पाजिटिव मिले हैं। इस लिहाज से संक्रमण दर 8.85 फीसद रही। इसी के साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या भी 5292 पहुंच गई है, जोकि चिंता का विषय है। अब तक जिले में 45478 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें से 38,921 मरीज रिकवर चुके हैं। अब तक 1265 लोगों की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

आंकड़ों पर गौर करें तो दूसरी लहर में अप्रैल के 21 दिनों में जितने कोरोना संक्रमित मिले हैं, उतने पहली लहर में किसी भी महीने में नहीं मिले। इन 21 दिनों में जिले में 11070 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से सिटी से ही 9817 मरीज हैं।

20 मरीज वेंटीलेटर पर

जिले के अलग-अलग अस्पतालों में अभी 20 मरीज वेंटीलेटर पर हैं, जिनकी हालत ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। इनमें से 14 मरीज लुधियाना के अलग-अलग इलाकों से संबंधित है, जबकि छह मरीज दूसरे जिलों के हैं।

तिथि--- सैंपल--कोरोना के मामले---मौतें--पाजिटिविटी रेट

1 अप्रैल-- 4139-- 376-------- 8------ 7.45

2 अप्रैल-- 3813--- 369-------- 8------ 8.00

3 अप्रैल-- 2579--- 382-------- 5------ 10.82

4 अप्रैल-- 3555--- 446-------- 5-------- 10.46

5 अप्रैल-- 3634-- 390------- 7-------- 10.73

6 अप्रैल-- 4006-- 401-------- 8-------- 10.01

7 अप्रैल-- 5085--- 415-------- 5--------- 8.16

8 अप्रैल-- 4639--- 425--------- 4-------- 9.16

9 अप्रैल-- 4276- 438------------ 4------- 10.24

10 अप्रैल- 5010--- 389---------- 6--------- 7.76

11 अप्रैल- 4550-- 530--------- 7-------- 11.43

12 अप्रैल- 4803-- 523-------- 7--------- 10.89

13 अप्रैल- 5087---- 480----- 5---------- 9.44

14 अप्रैल- 7025---- 489----- 3---------- 6.96

15 अप्रैल- 7254---- 482----- 6---------- 6.64

16 अप्रैल-- 7677--- 598----- 6----------- 7.79

17 अप्रैल--  7885-- 835----- 6----------- 10.62

18 अप्रैल-- 8337-- 685------ 5---------- 8.22

19 अप्रैल--  6005- 758------- 10--------- 12.62

20 अप्रैल-- 7282- 778------- 5----------- 10.68

21 अप्रैल-- 9932- 879-------- 5--------- 8.85

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.