Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में 15 साल के बच्चे सहित 27 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा, 505 पॉजिटिव
Ludhiana Coronavirus Update अाैद्याेगिक नगर लुधियाना में काेराेना विकराल रूप धारण कर रहा है। मंगलवार को भी जिले में 505 लोग पॉजिटिव पाए गए।
लुधियाना, जेएनएन। सितंबर माह में कोरोना ने भयावह रूप धारण करता जा रहा है। मंगलवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर 15 वर्षीय बच्चे सहित 27 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसमें से 19 संक्रमित जिले से जबकि अन्य अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे।
सेहत विभाग के अनुसार शहर में कोरोना से दम तोड़ने वालों में प्रेम नगर लोहारा निवासी 15 साल के बच्चा, चंद्र नगर निवासी 75 वर्षीय महिला, ऋषि नगर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, अग्र नगर निवासी 78 वर्षीय पुरुष, ऋषि नगर निवासी 90 वर्षीय पुरुष, शहीद करनैल सिंह नगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, जनता कालोनी निवासी 67 वर्षीय पुरुष, मुल्लांपुर निवासी 44 वर्षीय पुरुष, समराला रोड खन्ना निवासी 55 वर्षीय पुरुष, खन्ना निवासी 64 वर्षीय महिला, कलगीधर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, शिमलापुरी निवासी 35 वर्षीय पुरुष, अमरगढ़ निवासी 53 वर्षीय पुरुष, बस्ती जोधेवाल निवासी 82 वर्षीय महिला, वाल्मीकि नगर निवासी 53 वर्षीय महिला, आदर्श नगर निवासी 67 वर्षीय पुरुष, बोपाराय खुर्द निवासी 60 वर्षीय पुरुष, दोराहा निवासी 77 वर्षीय पुरुष व जालंधर बाइपास निवासी 80 वर्षीय पुरुष शामिल था।
जिले में अब कोरोना से दम तोड़ने वाले मरीजों की कुल संख्या 607 हो गई है।वहीं दूसरी तरफ कोरोना वायरस ने 505 लोगों को अपनी चपेट में लिया। जिसमें से 438 लोग जिले के रहने वाले थे, जबकि 67 दूसरे जिलों के रहने वाले पॉजिटिव आएं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव पाएं गए मरीजों का कुल आंकड़ा 14622 पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को भी जिले में 363 लोग पॉजिटिव पाए गए थे । इसमें से 324 लुधियाना से, जबकि 39 लोग दूसरे जिलों के रहे।