Ludhiana Coronavirus News: लुधियाना में काेराेना से 24 की मौत, 235 पॉजिटिव, चार सौ से पार हुई मृतकों की संख्या
Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में काेराेना से हालात बदतर हाेते जा रहे हैं। सेहत विभाग अाैर जिला प्रशासन महामारी काे राेकने में पूरी तरह नाकाम साबित हाे रहे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अब जब केस चार सौ से कम आ रहे हैं तो संक्रमित मरीजों के दम तोडऩे का आंकड़ा रोज नए रिकॉर्ड बनाने लगा है। अगस्त के आखिरी दिन सोमवार को पहली बार रिकॉर्ड 24 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 18 मरीज लुधियाना जिले और छह बाहरी जिलों के थे। इससे पहले अब तक सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 17 लुधियाना से थे।
सेहत विभाग के अनुसार सोमवार को हुई मौताें के साथ ही अब जिले के मृतकों की संख्या 413 पहुंच गई है। वहीं दूसरे जिलों के 97 लोगों की अब तक यहां के अस्पतालों में मौत हो चुकी है। दूसरी तरफ सोमवार को 235 लोग कोरोना की चपेट में आए। इसमें से 210 लुधियाना जिले से जबकि 25 दूसरे जिलों से हैं। जिले में अब तक 10884 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
जिले के इन मरीजों ने तोड़ा दम
जिले में 18 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा। इसमें जनकपुरी निवासी 59 वर्षीय पुरुष, बाबा दीप ङ्क्षसह नगर गुरुद्वारा के समीप रहने वाले 33 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 59 वर्षीय पुरुष, मोती नगर निवासी 61 वर्षीय पुरुष, राजगुरु नगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, पटेल नगर निवासी 69 वर्षीय महिला, चंद्र नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, प्रताप नगर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, बस्ती जोधेवाल निवासी 33 वर्षीय पुरुष, गुरु अर्जुन देव नगर निवासी 62 वर्षीय पुरुष, न्यू शिवपुरी निवासी 93 वर्षीय पुरुष, पक्खोवाल निवासी 59 वर्षीय, बसंत एवेन्यू निवासी 71 वर्षीय पुरुष, न्यू सुभाष नगर निवासी 56 वर्षीय पुरुष, सलेम टाबरी निवासी 35 वर्षीय पुरुष, बाड़ेवाल निवासी 71 वर्षीय पुरुष व शहर के एक अन्य इलाके से संबंधित 43 वर्षीय पुरुष शामिल था।
संक्रमितों में तीन पुलिस कर्मी, छह हेल्थ वर्कर भी
सेहत विभाग की जांच में सोमवार को तीन पुलिस मुलाजिमों के साथ साथ छह हेल्थ केयर वर्कर भी पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 18 लोग संपर्क से जबकि ओपीडी में जांच करवाने आए 44 लोग पॉजिटिव आए।