Move to Jagran APP

Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में 371 लोग और पॉजिटिव मिले, 14 मरीजों ने तोड़ा दम

Ludhiana Coronavirus Update

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 07 Sep 2020 08:08 AM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 08:11 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में 371 लोग और पॉजिटिव मिले, 14 मरीजों ने तोड़ा दम
Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में 371 लोग और पॉजिटिव मिले, 14 मरीजों ने तोड़ा दम

लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त की तरह अब सितंबर में भी सैकड़ों लोग कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। साेमवार को भी सेहत विभाग की जांच में 371 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसमें से 338 लोग जिले से संबंधित थे जबकि 33 मरीज अन्य स्थानों के थे। ताजा मामलों के साथ जिले में पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा 12201 तक पहुंच गया है। दूसरी तरफ, शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 14 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें से आठ मरीज जिले से संबंधित थे।

loksabha election banner

कोरोना से दम तोड़ने वालों में जमालपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 82 वर्षीय महिला, हैबोवाल कलां निवासी 78 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन निवासी 72 वर्षीय पुरुष, गांव लोपो समराला निवासी 40 वर्षीय महिला, अर्बन इंद्रा नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, महावीर कालोनी निवासी 51 वर्षीय पुरुष व बेअंतपुरा निवासी 77 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। जिले में अब तक कोरोन संक्रमित 509 मरीज दम तोड़ चुके हैं। अन्य जिलों के 129 कोरोना संक्रमित मरीजों की भी मौत हुई है।

इससे पहले, रविवार को पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एसीपी एंटी नार्कोटिक्स सेल सहित जिले में 192 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें से 161 लुधियाना जिले से जबकि 31 मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। इसके अलावा अलग-अलग अस्पतालों के छह स्वास्थ्य कर्मी, चार पुलिस मुलाजिम और दो अंडर ट्रायल बंदी भी पॉजिटिव आए हैं।

एसीपी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनके स्टाफ और स्वजनों के सैंपल लिए गए हैं और उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पॉजिटिव आने की जानकारी एसीपी ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर साझा की। उन्होंने लिखा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनके स्टाफ के मुलाजिम भी ठीक हैं। अब तक पंजाब पुलिस के चार सौ के करीब मुलाजिम पॉजिटिव आ चुके हैं। एक एसीपी और एएसआइ की मौत भी हुई है। लुधियाना जिले में मरीजों का कुल आंकड़ा 11863 पहुंच गया है, जबकि यहां के अस्पतालों में भर्ती दूसरे जिलों के 1266 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। दूसरी तरफ विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 19 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इनमें से 13 मरीज लुधियाना जिले से थे। इसी के साथ लुधियाना जिले में अब मृतकों का आंकड़ा 499 पहुंच गया है। इसके अलावा दूसरे जिलों के अब तक 123 मरीजों की यहां के अस्पतालों में मौत हो चुकी है।

मरीजों के संपर्क से 70 लोग हुए पॉजिटिव

सेहत विभाग की जांच में 70 लोग ऐसे हैं, जो पॉजिटिव पाए गए स्वजनों, जान पहचान वालों और रिश्तेदारों के संपर्क से वायरस की चपेट में आए हैं। इसके अलावा फ्लू कॉर्नर पर जांच करवाने आए 104 लोग और ओपीडी में आए 56 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।

जिले के इन इलाकों के लोगों की मौत

इलाका- उम्र - लिंग

ग्यासपुरा -60 - पुरुष

मानकवाल एन्क्लेव - 63 - पुरुष

कबराना - 40 - पुरुष

माल रोड - 85 - महिला

प्रेम नगर - 71 - पुरुष

जेठी नगर खन्ना - 58 - महिला

न्यू सुभाष नगर - 45 -पुरुष

शेरपुर कलां - 27 - महिला

हैबोवाल कलां - 58 - पुरुष

बीआरएस नगर - 71 - पुरुष

प्रकाश नगर - 52 - महिला

सुभाष नगर - 68 - पुरुष

कनैच - 37 -पुरुष


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.