Move to Jagran APP

Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना रिटर्न ! छह माह बाद एक दिन में 171 पाजिटिव, तीन की मौत

Ludhiana CoronaVirus Update जिले में कोरोना के बढ़ते केस संक्रमण की दूसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। छह महीने बाद शनिवार को एक दिन में 171 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इससे पहले पांच अक्टूबर 2020 को एक दिन में 186 पाजिटिव मरीज मिले थे।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 07:54 AM (IST)
Ludhiana CoronaVirus Update: लुधियाना में कोरोना रिटर्न ! छह माह बाद एक दिन में 171 पाजिटिव, तीन की मौत
जिले में कोरोना के बढ़ते केस संक्रमण की दूसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना के बढ़ते केस संक्रमण की दूसरी लहर की चेतावनी दे रहे हैं। छह महीने बाद शनिवार को एक दिन में 171 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इससे पहले पांच अक्टूबर 2020 को एक दिन में 186 पाजिटिव मरीज मिले थे। इसके बाद यह पहली बार हुआ है कि इतनी बड़ी संख्या में मरीज सामने आए हैं। 171 मरीजों में से 146 जिले के रहने वाले हैं जबकि 25 दूसरे जिलों से संबंधित हैं।

सेहत विभाग की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना पाजिटिव पाए लोगों में चार शिक्षक और दो छात्र भी शामिल हैं। एक शिक्षक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नूरपुर बेट सिधवांबेट, दो शिक्षक सरकारी प्राइमरी स्कूल बाड़ेवाल और एक शिक्षक एससीडी गवर्नमेंट कालेज का है। संक्रमित पाए छात्र मल्टीपर्पज स्कूल और बाल भारती पब्लिक स्कूल दुगरी से संबंधित हैं। इसके अलावा सात हेल्थ केयर वर्कर भी कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। कोरोना से शनिवार को तीन लोगों की जान भी गई है। इनमें दो मरीज लुधियाना के रहने वाले थे जबकि एक मरीज जालंधर की रहने वाली थी।

कुल संक्रमित : 27,724
कुल स्वस्थ : 25,881
कुल मौत : 1036
24 घंटे में मौत : 02
सक्रिय केस : 807

शिक्षक संक्रमित :
स्कूल                     संख्या
सीसे स्कूल नूरपुर बेट सिधवांबेट : एक शिक्षक
प्राइमरी स्कूल बाड़ेेवाल : दो शिक्षक सरकारी प्राइमरी स्कूल
एससीडी सरकारी कालेज : एक शिक्षक

छात्र संक्रमित :
स्कूल                 संख्या
सीसे मल्टीपर्पज स्कूल       एक
बाल भारती पब्लिक स्कूल दुगरी एक
सेहत कर्मी संक्रमित :  सात

prime article banner

मुसीबत : लगातार बढ़ता संक्रमण का ग्राफ
तारीख           कुल            जिले में       सक्रिय
6 मार्च         171             146          807  
5 मार्च         127             105          712
4 मार्च         129              106         689
3 मार्च         86               72           663
2 मार्च         134             115          630
1 मार्च         81              64           564
28 फरवरी    74               63            554
27 फरवरी    82               62            553
26 फरवरी   105              81            528
25 फरवरी    65               55            504

मुकाबला : शनिवार को 2989 ने लगवाया जिंदगी का टीका
- 2,989 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
- 1595 लोगों की उम्र 60 साल से अधिक
- 494 लोगों की 45 से 60 साल  
- 333 हेल्थ केयर वर्कर (पहली डोज)
- 364 हेल्थ केयर वर्कर (दूसरी डोज)
- 109 फ्रंटलाइन वर्कर (पहली डोज)
- 94 फ्रंटलाइन वकर्र (दूसरी डोज)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.