Move to Jagran APP

Ludhiana Coronavirus Update: 9 महीने के बच्चे समेत 12 मौतें, 208 नए केस मिले

Ludhiana Coronavirus Update पंजाब के अाैद्याेगिक शहर में काेराेना का कहर लगाता जारी है। अब ताे पुलिस अाैर हेल्थ वर्कर भी इस बीमारी की चपेट में अाने लगे हैं।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 05 Sep 2020 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2020 09:01 PM (IST)
Ludhiana Coronavirus Update: 9 महीने के बच्चे समेत 12 मौतें, 208 नए केस मिले
Ludhiana Coronavirus Update: 9 महीने के बच्चे समेत 12 मौतें, 208 नए केस मिले

लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update: जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शनिवार को यहां 208 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। महानगर के विभिन्न अस्पतालों में 12 मौतें दर्ज की गई हैं। इनमें मात्र नौ महीने का बच्चा भी शामिल है।

loksabha election banner

इससे पहले, शुक्रवार को भी 225 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिनमें से 184 मरीज जिले के हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 11494 हो गई हैं। इसके अलावा जिले के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 17 मरीजों ने दम तोड़ दिया, इनमें से 14 मरीज जिले से संबंधित थे। जिले में अब तक 474 मरीज दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को मिलने वाले मरीजों में 14 हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी, एक गर्भवती महिला को भी कोरोना की पुष्टि हुई। दूसरी तरफ फ्लू कॉर्नर में जांच के लिए आए 115 लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीजों के संपर्क में आकर 33 लोग और ओपीडी में आए 73 लोग संक्रमित मिले।

सेहत विभाग ने जांच को लिए 4117 सैंपल
सेहत विभाग की ओर से शुक्रवार को जांच के लिए 4117 सैंपल लिए गए। अब तक 126811 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 125607 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 113189 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। जिले में इस समय एक्टिव केस की संख्या 2026 है। अभी तक इलाज करवाने के बाद 8992 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।
शुक्रवार को मरने वाले मरीज
इलाका                    उम्र          लिंग
गुरु नानक कॉलोनी     57     महिला
डाबा रोड                     64        पुरुष
गांव कंगनवाल           35        युवक
न्यू कुंदनपुरी              59       महिला
गांव जोधा                   55        पुरुष
हैबोवाल                      65        पुरुष
साहनेवाल                  48        पुरुष
संधू नगर                  61        महिला
हैबोवाल कलां              54        पुरुष
टिब्बा रोड                   45        पुरुष
चिमनी मेकर्स खन्ना    61        पुरुष
गुरदेव नगर                62        पुरुष
दोराहा                         62      महिला
मनजीत नगर           45    पुरुष

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.