Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 344 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 23 मरीजों ने तोड़ा दम
Ludhiana Coronavirus Update जिले में काेराेना का कहर नहीं थम रहा है। अगस्त की तरह अब सितंबर में भी तीन सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आने लगे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रोजाना तीन सौ से अधिक लोग पॉजिटिव आ रहे हैं। मंगलवार को भी 344 नए केस मिले हैं। इसमें से 311 लोग जिले से संबंधित रहे, जबकि दूसरे जिलों के रहने वाले 33 लोग हैं। इसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 12512 हो गई है जबकि दूसरे जिलों के रहने वाले 1332 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं।
उधर, अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 23 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया है। इसमें से 15 जिले से संबंधित हैं। जान गंवाने वालों में ऋषि नगर निवासी 85 वर्षीय पुरुष, साहनेवाल निवासी 57 वर्षीय पुरुष, गांव जटाणा निवासी 55 वर्षीय पुरुष, दुगरी फेस दो निवासी 78 वर्षीय पुरुष, चीमा चौक निवासी 48 वर्षीय महिला, माणकवाल निवासी 64 वर्षीय पुुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 85 वर्षीय पुरुष, बीआरएस नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, टैगाेर नगर निवासी 86 वर्षीय पुरुष, जगराओं निवासी 82 वर्षीय पुरुष, खन्ना निवासी 67 वर्षीय पुरुष, गोशाला रोड निवासी 68 वर्षीय पुरुष, गुरू नानक कालोनी 70 वर्षीय पुरुष, जमालपुर निवासी 49 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय महिला शामिल हैं। जिले में अब तक 522 कोरोना संक्रमित दम तोड़ चुके हैं जबकि दूसरे जिलों के रहने वाले 137 लोगों की मौत हो चुकी है।
इससे पहले, सोमवार को सेहत विभाग की जांच में 371 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसमें से 338 लोग लुधियाना जिले से, जबकि 33 लोग दूसरे शहरों के रहने वाले हैं। इसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों का कुल आंकड़ा अब 12201 तक पहुंच गया है। करीब नौ दिन बाद तीन सौ के पार केस आए हैं। इससे पहले 28 अगस्त को 350 मामले आए थे।
दूसरी तरफ शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया। इसमें से आठ मरीज लुधियाना जिले से थे। कोरोना से दम तोडऩे वालों में जमालपुर निवासी 60 वर्षीय पुरुष, हैबोवाल कलां निवासी 82 वर्षीय महिला, हैबोवाल कलां निवासी 78 वर्षीय पुरुष, मॉडल टाउन निवासी 72 वर्षीय पुरुष, गांव लोपो समराला निवासी 40 वर्षीय महिला, अर्बन इंद्रा नगर निवासी 58 वर्षीय पुरुष, महावीर कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय पुरुष व बेअंत पुरा निवासी 77 वर्षीय पुरुष शामिल है। जिले में अब तक कोरोन संक्रमित 509 मरीज दम तोड़ चुके हैं। दूसरे जिलों के 129 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
आठ हेल्थ केयर वर्कर भी चपेट में
सेहत विभाग की जांच में सोमवार को आठ हेल्थ केयर वर्कर, एक पुलिस कर्मी और दो गर्भवती महिलाएं भी पॉजिटिव आईं। वहीं ओपीडी में जांच करवाने आए 74 लोग पॉजिटिव पाए गए, जबकि पॉजिटिव मरीजों के संपर्क में आकर 33 लोग संक्रमित हुए। इसी तरह फ्लू कॉर्नर पर जांच करवाने आए 53 लोग पॉजिटिव पाए गए।