Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में चौबीस घंटे में 291 लोग पॉजिटिव, 12 संक्रमितों की मौत
Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना सिटी में काेराेना संक्रमण बेकाबू हो चुका है। जिले में पॉजिटिव आ चुके लोगों का आंकड़ा 16295 तक पहुंच गया है।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update: जिले में रविवार काे सेहत विभाग की जांच में 291 लोग कोरोना पॉजिटिव पाएं गए। जिसमें से 244 लोग जिले से संबंधित रहे, जबकि 47 दूसरे जिलों के रहने वाले पॉजिटिव आएं। जिसके बाद जिले में पॉजिटिव आ चुके लोगों का आंकड़ा 16295 तक पहुंच गया है। वहीं जिले के अलग अलग अस्पतालों में 12 संक्रमितों ने दम तोड़ा। जिसमें से जिले के रहने वाले पांच लोग थे, बाकी दूसरे जिलों के रहने वाले थे।
सेहत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के पांच कोरोना संक्रमितों ने रविवार को दम तोड़ा। इनमें बसंत एवन्यु निवासी 80 वर्षीय महिला, हैबोवाल कलां निवासी 59 वर्षीय पुरूष, माछीवाड़ा निवासी 51 वर्षीय महिला, मलसियां भाइके निवासी 55 वर्षीय पुरूष व अर्बन एस्टेट निवासी 77 वर्षीय पुरूष शामिल था। जिले में अब तक 663 संक्रमितों की मौत हाे चुकी है। वहीं सेहत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय जिले के अलग अलग अस्पतालों में 32 लोग वेंटीलेटर पर हैं।
इससे पहले शनिवार को सेहत विभाग की जांच में 413 लोग पॉजिटिव आए। इसमें से 347 लुधियाना जिले से, जबकि 66 दूसरे जिलों के रहे।जिसके बाद जिले में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 16071 पर पहुंच गया। सेहत विभाग के अनुसार शनिवार को पॉजिटिव आने वालों में 16 स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इसमें से तीन डॉक्टर भी हैं। इसके अलावा दो पुलिस मुलाजिम और एक गर्भवती महिला भी पॉजिटिव पाई गई। दूसरी तरफ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 14 मरीजों ने दम तोड़ दिया, जिसमें से 12 संक्रमित जिले के रहने वाले थे।
साहनेवाल में 14 और भाई हिम्मत सिंह नगर में पांच मामले आए
सेहत विभाग की जांच में शनिवार को साहनेवाल में कोरोना पॉजिटिव 14 मरीज मिले। इसके बाद इसे कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है। वहीं भाई हिम्मत सिंह नगर में 6, संत नगर में 5, सतजोत नगर में 5, सराभा नगर में 3, जालंधर बाईपास स्थित न्यू अशोक नगर में 4, डॉ.शाम सिंह रोड में 4 केस मिले।
जगराओं में कोरोना के नौ केस
शनिवार को जगराओं में कोरोना पॉजिटिव के नौ नए केस आए हैं। यह जानकारी सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रदीप कुमार महिंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि 204 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें आरटीपीसीआर 25 और एंटीजन 179 केस थे। इसमें नौ केस एंटीजन पॉजिटव पाए गए हैं। एसएमओ ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना टेस्ट से डरे नहीं बल्कि सेहत विभाग को सहयोग दें ताकि समय पर मरीज का इलाज हो सके।