Ludhiana Coronavirus Update: लुधियाना में 18 कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम, 294 लोग पॉजिटिव आए
Ludhiana Coronavirus Update जिले में काेराेना का कहर नहीं थम रहा है। अगस्त की तरह अब सितंबर में भी कोरोना पॉजिटिव केस ज्यादा बढ़ने लगे हैं।
लुधियाना, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण का तेजी से बढ़ना जारी है। शुक्रवार को भी जिले में 294 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाएं गए। जिसमें से 256 लोग जिले से संबंधित रहे, जबकि 38 दूसरे जिलों के रहने वाले पॉजिटिव आएं। जिसके बाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 13010 पहुंच गई। जबकि दूसरे जिलों के पॉजिटिव मरीजो का आंकड़ा 1421 हो गया। वहीं दूसरी तरफ गंभीर कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा।
जिले के अलग अलग अस्पतालों में भर्ती 18 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जिसमें से 12 जिले के रहने वाले थेे। जिले में एसबीएस नगर निवासी 68 वर्षीय पुरूष, गांव जनेपुरा निवासी 58 वर्षीय पुरूष, शेरपुर चौक निवासी 69 वर्षीय पुरूष, गुरदेव नगर निवासी 72 वर्षीय पुरूष, जगराओं निवासी 60 वर्षीय पुरूष, दिलीप सिंहनगर खन्ना निवासी 62 वर्षीय महिला, प्रताप सिंह वाला निवासी 65 वर्षीय महिला, खन्ना निवासी 78 वर्षीय महिला, राम नगर मुंडिया कलां निवासी 70 वर्षीय पुरूष, इसा नगर निवासी 50 वर्षीय महिला व माडल टाउन निवासी 70 वर्षीय पुरूष ने दम तोड़ा। इस तरह जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों की संख्या 558 हो गई। जबकि दूसरे जिलों के 148 कोरोना संकक्रमित मरीज भी दम ताेड़ चुके हैं।
राहत भरा रहा वीरवार का दिन
इससे पहले वीरवार का दिन लुधियानवियों के लिए थोड़ा राहत भरा रहा। करीब 10 दिनों बाद डेढ़ सौ से भी कम यानी 145 कोरोना पॉजिटिव केस आए थे। इसमें से 120 लोग जिले से जबकि 25 बाहरी शहरों के लोग रहे। इसके अलावा 235 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। संक्रमितों में विधानसभा में शिरोमणि अकाली दल के नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों भी शामिल हैं। फेसबुक पर उन्होंने इसकी जानकारी साझा की। ढिल्लों ने लिखा कि उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।