Ludhiana Coronavirus Update : लुधियाना में कोरोना के रिकार्ड 1350 पाजिटिव केस, पहली बार 18 की गई जान
Ludhiana Coronavirus Update लुधियाना में कोरोना पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा लोगों को डरा रहा है। वीरवार को दूसरी लहर में दूसरी बार ऐसा हुआ जब 24 घंटे में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1350 तक पहुंच गया। एक दिन में 18 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई।
लुधियाना, जेएनएन। Ludhiana Coronavirus Update :कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में रोज पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा लोगों को डरा रहा है। वीरवार को दूसरी लहर में दूसरी बार ऐसा हुआ जब 24 घंटे में पाजिटिव मरीजों का आंकड़ा 1350 तक पहुंच गया। यही नहीं पहली बार ऐसा हुआ जब एक दिन में 18 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई।
जिले में अब अब 1355 लोग कोरोना के कारण जान गंवा चुके हैं। वीरवार को पाजिटिव मरीजों की रिपोर्ट के बाद जिले में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 53794 तक पहुंच गई। इसके साथ ही सक्रिय केसों की संख्या भी आठ हजार से पास पहुंच गया है। राहत की बात यही है कि 44394 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इस समय जिले में रिकवरी रेट 82.53 प्रतिशत चल रही है।
अप्रैल में मिले 19480 संक्रमित :
अप्रैल के 29 दिन में जिले में 19480 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। पिछले साल नवंबर से इस साल मार्च तक पांच महीने में कुल 16388 लोग पाजिटिव पाए गए थे।
वेंटिलेटर स्पोर्ट पर 30 मरीज :
जिले में सक्रिय केस आठ हजार के पास पहुंच गए हैं। इनमें से 5740 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 837 मरीज निजी और 103 मरीज सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। चिंता की बात यह है कि इस समय 39 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें